
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज से इंडिया-एआई इंपैक्स समिट का आयोजन शुरू हो रहा है। यह पांच दिन तक चलेगा और इसमें दुनियाभर की 40 से अधिक दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ और 20 देशों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। समिट के दौरान 100 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान 35 से 40 कंपनियों के सीईओ से मिलने की संभावना रखते हैं।
इस समिट में कई भारतीय मूल के दिग्गज भी शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रमुख भारतीय मूल के दिग्गज जो हिस्सा ले रहे हैं
-
सुंदर पिचाई, सीईओ, Google & Alphabet
चेन्नई में जन्मे पिचाई ने IIT खड़गपुर से बीटेक और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने 2004 में गूगल जॉइन किया और 2015 में इसके सीईओ बने। 2019 में उन्हें अल्फाबेट का भी नेतृत्व मिला। -
जय पुरी, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, Nvidia
University of Minnesota और California Institute of Technology से पढ़ाई करने वाले पुरी 22 साल तक Sun Microsystems में रहे और 2005 में Nvidia में शामिल हुए। -
निकेश अरोड़ा, चेयरमैन & सीईओ, Palo Alto Networks
IIT वाराणसी से बीएसई और नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से MBA करने वाले अरोड़ा ने Fidelity Investments और T-Mobile में करियर की शुरुआत की। 2018 में उन्हें Palo Alto Networks का CEO बनाया गया। -
शांतनु नारायण, चेयरमैन & सीईओ, Adobe
हैदराबाद में जन्मे नारायण ने Usmania University और Berkeley University से पढ़ाई की। 1998 में उन्होंने Adobe जॉइन किया और 2005 में इसके CEO बने। -
जय चौधरी, सीईओ & फाउंडर, Zscaler
हिमाचल प्रदेश में जन्मे चौधरी IIT वाराणसी से बीटेक करने के बाद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और University of Cincinnati से उच्च शिक्षा प्राप्त किए। उन्होंने SecureIT और CipherTrust जैसी कंपनियों की स्थापना की और बाद में Zscaler की नींव रखी। -
रवि कुमार एस, सीईओ, Cognizant
महाराष्ट्र में जन्मे रवि कुमार ने Shivaji University से इंजीनियरिंग की और Xavier Institute of Management से MBA किया। Cognizant में शामिल होने से पहले वह 2016–22 तक Infosys के President रहे। -
बिपुल सिन्हा, CEO & को-फाउंडर, Rubrik
IIT खड़गपुर से बीटेक करने वाले सिन्हा ने The Wharton School से Finance में MBA किया। वह उद्यमी, इंजीनियर और वेंचर कैपिटलिस्ट भी हैं। -
अमित जावेरी, प्रेजिडेंट & COO, ServiceNow
अमित जावेरी ServiceNow Inc. के प्रेसिडेंट और COO हैं। इससे पहले उन्होंने Google और Oracle में बड़े पदों पर काम किया। -
अपर्णा बावा, COO, Zoom
अपर्णा बावा ने Marquette University से BSE और Harvard Law School से JD किया। 2020 में उन्हें Zoom में COO और अंतरिम लीगल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया।
यह समिट न केवल AI और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत में टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और वैश्विक नेतृत्व क्षमता को भी उजागर करेगा।
