Thursday, February 12

UPSC Recruitment 2026: इको और स्टैटिस्टिक्स फील्ड में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आर्थिक या सांख्यिकी क्षेत्र में अधिकारी की उच्च पदस्थ नौकरी पाना चाहते हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन पीडीएफ उपलब्ध है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

This slideshow requires JavaScript.

पदों की संख्या और महत्वपूर्ण तिथियां:

  • कुल पद: 44

  • आवेदन की शुरुआत: 11 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2026, शाम 6 बजे

  • परीक्षा तिथि: 19 जून 2026

  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)

योग्यता:

  • इंडियन इकोनॉमिक सर्विस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (Economics / Applied Economics / Business Economics / Econometrics)

  • इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस: बैचलर डिग्री (Statistics / Mathematics Statistics / Applied Statistics) और मास्टर्स डिग्री (Statistics / Mathematics Statistics / Applied Statistics)

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन:

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर What’s New सेक्शन में Indian Economic Service / Indian Statistical Service 2026 का टैब चुनें।

  3. नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक खोलें और Click Here पर क्लिक करें।

  4. पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवार Step 1 में अपना अकाउंट बनाएं, ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।

  5. वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड बनाएं।

  6. लॉगिन कर बाकी डिटेल्स भरें और लाइव फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. एप्लिकेशन फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण नोट:
इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

ये अवसर विशेष रूप से इकोनॉमिक्स और स्टैटिस्टिक्स क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च स्तर की सरकारी सेवा में करियर बनाने का सुनहरा रास्ता खोलता है।

Leave a Reply