Wednesday, February 11

पति से मधुर संबंध के लिए तंत्र-मंत्र कराती महिला तांत्रिक के प्यार में फंसी, गहने व नगदी लेकर घर छोड़ भागी

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला अचानक घर से लापता हो गई। महिला ने अपने साथ सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले ली। कई दिनों तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से महिला की तलाश की। जांच के दौरान महिला भोपाल में मिली, जहां से पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। महिला के पास से सोने-चांदी के गहने और नकदी भी बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि महिला अपने पति से लंबे समय से परेशान थी। इसी दौरान उसकी पहचान राकेश जाटव नाम के युवक से हुई, जो तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ से जुड़ा है। महिला ने घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए उसका संपर्क किया, लेकिन पूजा-पाठ के दौरान दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। धीरे-धीरे महिला ने तांत्रिक राकेश के साथ जाने का फैसला किया और घर छोड़ भागी।

इंदौर एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं महिला को बहला-फुसलाकर या मानसिक रूप से प्रभावित किया गया तो नहीं। पति और मायके पक्ष के बयान अलग-अलग आने के बाद तकनीकी जानकारी के आधार पर ही महिला को बरामद किया गया।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तंत्र-मंत्र के बहाने हुए इस संबंध को लेकर कानूनी पहलुओं की भी समीक्षा कर रही है।

Leave a Reply