Thursday, February 5

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर बहस के दौरान हंगामा, राहुल गांधी के जिक्र पर गरमाया सदन

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सियासी माहौल तनावपूर्ण हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखे आरोप लगाए और राहुल गांधी का नाम लिए जाने पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।

This slideshow requires JavaScript.

जूली ने मौजूदा सरकार पर जनता से जुड़े मुद्दों पर काम कम करने और प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ब्रांडिंग पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जबकि आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

मुख्यमंत्री पर तंज और 8 करोड़ का ठेका
टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री रिल बनाते हैं और इसके लिए 8 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने यूट्यूब चैनल बनाए हैं, लेकिन इनकी दर्शक संख्या बेहद कम है।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन और अफसरों के तबादले
विरोध में जूली ने बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हुए तबादलों पर सवाल उठाए और कहा कि मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के जाने के बाद विपक्ष में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि अगला नंबर किसका होगा।

कैबिनेट बैठक और विधायक दल की बैठक पर आरोप
टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि एक बड़े उद्योगपति के सरकार से मिलने के अगले ही दिन कैबिनेट बैठक बुला ली गई। उन्होंने विधायक दल की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि एक मंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग गांवों में विधायकों को घुसने तक नहीं देंगे।

सदन में जूली के इन बयानों के बाद तापमान बढ़ गया और हंगामा देखने को मिला।

Leave a Reply