
ओटावा। कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल करना हर साल हजारों भारतीय छात्रों का सपना होता है। हालांकि, सिर्फ ट्यूशन फीस भर देने भर से ही पढ़ाई पूरी नहीं होती। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट्स को कनाडा में पढ़ाई के लिए पर्याप्त फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी।
कनाडा में स्टूडेंट वीजा के लिए यह दिखाना जरूरी है कि आपके पास कम से कम 22,895 कनाडाई डॉलर (लगभग 15.35 लाख रुपये) हैं। इसे आप गारंटीड इंवेस्टमेंट सर्टिफिकेट (GIC) के जरिए साबित कर सकते हैं। यही राशि ट्यूशन फीस और सालभर के रहने-खाने का खर्च कवर कर सकती है।
कनाडा में रहने और खाने का मासिक खर्च:
-
रहने का खर्च: हॉस्टल में 500 से 2,000 डॉलर (लगभग 33,525–1.34 लाख रुपये)
-
खाने का खर्च: हॉस्टल में कैंटीन या प्राइवेट अपार्टमेंट में खुद खाना बनाने पर 240–480 डॉलर (लगभग 16,092–32,184 रुपये)
-
यूटिलिटी (इलेक्ट्रिसिटी/हीटिंग): लगभग 100 डॉलर (लगभग 6,700 रुपये)
-
इंटरनेट/फोन प्लान: इंटरनेट 50–100 डॉलर (लगभग 3,352–6,705 रुपये), फोन 60 डॉलर (लगभग 4,000 रुपये)
-
हेल्थ इंश्योरेंस: 75–120 डॉलर (लगभग 5,028–8,046 रुपये)
-
ट्रांसपोर्टेशन: 80–156 डॉलर (लगभग 5,364–10,460 रुपये)
-
एंटरटेनमेंट: लगभग 120 डॉलर (लगभग 8,000 रुपये)
इस तरह, कनाडा में रहने और खाने का एक महीने का खर्च लगभग 1,225–3,016 डॉलर (लगभग 82,000–2,00,000 रुपये) के बीच आता है।
कुछ स्टूडेंट्स अपनी सहेजी हुई राशि से खर्च चलाते हैं, जबकि कुछ पार्ट-टाइम जॉब करके भी अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। हालांकि, पार्ट-टाइम जॉब करते समय स्टूडेंट वीजा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
कनाडा सरकार की यह जानकारी भारतीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है ताकि वे अपनी पढ़ाई और रहने का बजट पहले से सही तरीके से तय कर सकें और विदेश में जीवन को सहजता से जी सकें।