Monday, January 19

मोहनजोदड़ो में मिली प्राचीन सुरक्षा दीवार, मुगलकालीन दिल्ली जैसी व्यवस्था का संकेत

 

This slideshow requires JavaScript.

 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चल रही खुदाई में सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण नगर मोहनजोदड़ो में एक विशाल प्राचीन दीवार के अवशेष मिले हैं। यह दीवार शहर की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थी और ग्रेट बाथ के पास स्तूप के पश्चिम में पाई गई है।

 

अमेरिकी आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. जोनाथन मार्क केनोयर के नेतृत्व में टीम ने बताया कि दीवार शहर के चारों ओर फैली हुई थी और इसे “महान दीवार” की तरह सुरक्षा के लिए बनाया गया था। खुदाई से यह भी पता चला है कि शहर में प्रवेश के लिए गेट बनाए गए थे, जिन पर राजकीय कर्मचारियों की तैनाती होती थी और बाहरी लोगों से टैक्स लिया जाता था।

 

सुरक्षा और नगर नियोजन का अद्भुत नमूना

 

दीवार की खोज से पता चला कि मोहनजोदड़ो में सुरक्षा को लेकर उन्नत प्रणाली थी।

कच्ची ईंटों से बनी यह दीवार मोहेनजोदड़ो से लगभग 800 साल पुरानी हो सकती है।

शहर की योजना और किलेबंदी मुगलकालीन दिल्ली जैसी थी, जिसमें प्रवेश द्वार और नियंत्रण व्यवस्था शामिल थी।

 

नगर का आकार और जीवन

मोहनजोदड़ो में अनुमानित 35,000 लोग रहते थे। खुदाई से पता चलता है कि यह नगर काफी संपन्न था। तांबे के सिक्के और व्यवस्थित भवनों के अवशेष शहर के समृद्ध और योजनाबद्ध जीवन की ओर इशारा करते हैं।

 

सिंधु सभ्यता के पतन के कारण

विज्ञानी मानते हैं कि प्राकृतिक आपदाएं, जलवायु परिवर्तन और सिंधु नदी की बाढ़ इस सभ्यता के पतन के मुख्य कारण रहे होंगे। कुछ शोधकर्ता महामारी फैलने को भी इसके विनाश का कारण मानते हैं।

 

आगे की योजना

रिसर्च टीम ने पूरे शहर के चारों ओर खुदाई जारी रखने की योजना बनाई है। इससे मोहनजोदड़ो की शहरी संरचना, सुरक्षा और सामाजिक जीवन को और बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

 

Leave a Reply