Tuesday, February 3

MP में हाड़ कंपाने वाली ठंड: खजुराहो सबसे ठंडा, ग्वालियर-दतिया में घने कोहरे का रेड अलर्ट

 

This slideshow requires JavaScript.

 

भोपाल, मध्य प्रदेश: उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश को पूरी तरह आगोश में ले लिया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्से ‘कोल्ड वेव’ की चपेट में रहे। छतरपुर जिले का खजुराहो 3.4°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही।

 

सड़कें जमीं, जनजीवन प्रभावित

दतिया में न्यूनतम तापमान 3.9°C, शिवपुरी में 4°C और ग्वालियर-राजगढ़ में 5°C दर्ज हुआ। पचमढ़ी में भी पारा 5.8°C तक लुढ़क गया। ग्वालियर में अति घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। खजुराहो और दतिया में भी दृश्यता बेहद कम रही। मौसम विभाग ने इन जिलों में तीव्र शीतलहर (Severe Cold Wave) की चेतावनी जारी की है।

 

आगामी चेतावनी और प्रमुख शहरों का हाल

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना और छतरपुर समेत कई जिलों में शीतलहर और शीतल दिन रहने की चेतावनी दी है। रीवा, मऊगंज और मुरैना में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

 

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

 

भोपाल – 8.0°C

इंदौर – 9.4°C

जबलपुर – 8.4°C

उज्जैन – 8.3°C

 

मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान:

 

खजुराहो – 3.4°C

दतिया – 3.9°C

शिवपुरी – 4.0°C

ग्वालियर – 5.0°C

राजगढ़ – 5.0°C

मंडला – 5.9°C

पचमढ़ी – 5.8°C

रीवा – 6.0°C

उमरिया – 6.4°C

सीधी – 6.8°C

टीकमगढ़ – 6.8°C

रायसेन – 7.0°C

दमोह – 7.0°C

श्योपुर – 7.0°C

सतना – 7.1°C

निवाड़ी – 7.5°C

मलाजखंड – 7.6°C

भोपाल – 8.0°C

उज्जैन – 8.3°C

जबलपुर – 8.4°C

गुना – 8.4°C

रतलाम – 9.0°C

छिंदवाड़ा – 9.5°C

सागर – 9.6°C

इंदौर – 9.4°C

खरगोन – 10.0°C

खंडवा – 10.4°C

नरसिंहपुर – 10.4°C

सिवनी – 11.2°C

धार – 11.4°C

बैतूल – 11.0°C

नर्मदापुरम – 13.2°C

 

मौसम विभाग की सलाह:

जनता को अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, देर रात बाहर निकलने से बचने और विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने की चेतावनी दी गई है।

 

Leave a Reply