Friday, January 9

भारत पर लग सकता है 500% तक टैरिफ, ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध बिल को दी मंजूरी

 

This slideshow requires JavaScript.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। यह कानून राष्ट्रपति को उन देशों पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार देता है, जो रूसी पेट्रोलियम और यूरेनियम उत्पादों की खरीद-बिक्री में शामिल हैं। अगर यह बिल पूरी तरह से लागू हुआ, तो भारत पर 500 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है।

 

क्या है बिल: ‘रूस प्रतिबंध बिल 2025’ (Sanctioning Russia Act of 2025) के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति उन देशों से अमेरिका में आयात होने वाले सभी सामान और सेवाओं पर 500% तक का ड्यूटी बढ़ा सकते हैं, जो जानबूझकर रूसी तेल और यूरेनियम का लेन-देन करते हैं।

 

भारत पर असर: यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने वाला प्रमुख देश बन गया है। इस बिल के लागू होने पर भारत सहित चीन और ब्राजील पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 50% तक पहुँच गया है। नए बिल के लागू होने से यह सीमा 500% तक जा सकती है।

 

कांग्रेस में आगे की प्रक्रिया: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि ट्रंप की मंजूरी के बाद यह बिल अमेरिकी कांग्रेस में दोनों पार्टियों की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगले सप्ताह इस पर वोटिंग होने की संभावना है।

 

उद्देश्य: बिल का मकसद उन देशों को सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए मजबूर करना है, जिससे रूस की यूक्रेन युद्ध में वित्तीय मदद रोकी जा सके। बिल में यह भी कहा गया है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ शांति समझौते से इंकार करता है या नई सैन्य कार्रवाई करता है, तो टैरिफ फिर से लागू किए जा सकते हैं।

 

Leave a Reply