Thursday, January 8

NEET UG 2026: NTA ने जारी की जरूरी एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान वरना परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देना है, उन्हें NTA द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। अनदेखी करने पर आवेदन रद्द हो सकता है या परीक्षा में शामिल होने में समस्या आ सकती है।

This slideshow requires JavaScript.

जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवारों का आधार कार्ड पूरी तरह से वैलिड, अपडेटेड और सही होना चाहिए। इसमें नाम, जन्म तिथि, लिंग, फोटो, पता और बायोमेट्रिक जानकारी सही हो।
  • UDID/UDD कार्ड (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए) भी अपडेटेड और वैलिड होना चाहिए।
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट वैध और नियमों के अनुसार जारी होना चाहिए। इसमें OBC-NCL और EWS सर्टिफिकेट शामिल हैं।

फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाव
NTA ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आधार और अन्य दस्तावेज समय रहते अपडेट कर लें। आधार UIDAI की वेबसाइट या नजदीकी अपडेट सेंटर से सही किया जा सकता है। सही दस्तावेज न होने पर एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है या एडमिशन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है।

NEET UG 2026 परीक्षा कब?
पिछले ट्रेंड के अनुसार, परीक्षा मई 2026 में आयोजित होने की संभावना है। 2025 में परीक्षा 4 मई को, 2024 में 5 मई और 2023 में 7 मई को हुई थी।

कैसे करें आवेदन?

  1. NTA की वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  4. फीस का पेमेंट करें और सबमिट करें।
  5. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

अपडेटेड सिलेबस
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने NEET UG 2026 का अपडेटेड सिलेबस जारी किया है। उम्मीदवार NMC और NTA की वेबसाइट पर जाकर सिलेबस और अन्य आवश्यक जानकारी देख सकते हैं।

 

Leave a Reply