Friday, March 20

ओवैसी का तंज: “मेरे 6 हैं, आपको कौन रोक रहा?” नवनीत राणा के बच्चों पर बयान पर पलटवार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

हैदराबाद: देश में बच्चों की संख्या को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने हिंदुओं से कम से कम तीन-चार बच्चे पैदा करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यह कदम उन लोगों की साजिशों का मुकाबला करने के लिए जरूरी है जो बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने करारा पलटवार किया। ओवैसी ने कहा, “मेरे छह बच्चे हैं, आपको चार बच्चे पैदा करने से कौन रोक रहा है?” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है और यह नियम तेलंगाना में भी लागू था।

 

ओवैसी ने आगे कहा कि अगर वास्तव में लव जिहाद जैसी कोई घटना हो रही है, तो आरएसएस और भाजपा को ठोस रिकॉर्ड और सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं की असली चिंता रोजगार की है, न कि नेताओं की बच्चों की संख्या।

 

ओवैसी के इस बयान ने नवनीत राणा के विवादित सुझाव पर राजनीतिक बहस और तेज कर दी है।

 

 

Leave a Reply