Thursday, December 25

मायावती के भतीजे आकाश आनंद बने पिता, घर में आई नन्ही परी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती के भतीजे और बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पिता बन गए हैं। उनके घर में बेटी के रूप में परिवार में एक नई सदस्य का आगमन हुआ है। मायावती ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशी की खबर साझा की और बताया कि मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

 

पूर्व सीएम मायावती ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी में खुशी की लहर है। यह उनके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि आकाश ने अपनी बेटी को माननीय बहनजी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका भरपूर स्वागत किया जाता है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।”

 

शादी और परिवार की जानकारी

आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने लंदन से एमबीए किया है। पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से हुई। आकाश और प्रज्ञा ने 2023 में गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह में विवाह रचाया। प्रज्ञा ने लंदन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता, अशोक सिद्धार्थ, पेशे से डॉक्टर हैं और 2008 में बसपा में शामिल हुए। 2009 में वे एमएलसी बने और 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

 

इस नन्ही परी के जन्म से पूरे परिवार में खुशी और उत्साह की लहर है, और बीएसपी समर्थकों ने भी इस खुशी में शामिल होकर शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply