Sunday, February 15

बॉस के लंबे-लंबे व्हाट्सऐप मैसेज से मिलेगा छुटकारा, AI डिवाइस सिर्फ 5 लाइनों में देगा समरी और बताएगा मूड

नई दिल्ली: कई बार ऑफिस में बॉस के लंबी-लंबी व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ना कामकाजी लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है। ऐसे में भारत के एक टेक एक्सपर्ट ने एक अनोखा AI डिवाइस बनाया है, जो बिना मैसेज खोले, उसके मुख्य बिंदु सिर्फ 5 लाइनों में दिखा देता है। साथ ही यह डिवाइस यह भी बता देता है कि बॉस का मूड कैसा है – खुश हैं या खराब।

This slideshow requires JavaScript.

रेडिट यूजर u/Several-Virus4840 ने इस इनोवेशन को r/DevelopersIndia सबरेडिट पर शेयर किया। डिवाइस में OLED स्क्रीन और टच सेंसर लगा है, जिससे यूजर स्क्रीन पर समरी को स्क्रॉल कर सकता है। यह Node.js और Baileys लाइब्रेरी पर काम करता है और Grok LLM API के जरिए मैसेज का सारांश व मूड विश्लेषण करता है।

डिवाइस पूरी तरह वायरलेस है और WhatsApp की ‘read receipts’ को प्रभावित नहीं करता, यानी बॉस को पता भी नहीं चलता कि मैसेज पढ़ा गया। हालांकि यह डिवाइस अभी केवल एक साइड प्रोजेक्ट है और व्यावसायिक रूप से उपलब्ध नहीं होगा।

अगर आप चाहें, तो GitHub पर उपलब्ध कोड देखकर अपने लिए भी ऐसा डिवाइस बना सकते हैं। यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि भारतीय टेक एक्सपर्ट्स रोजमर्रा की समस्याओं के लिए कितने क्रिएटिव और इनोवेटिव समाधान तैयार कर सकते हैं।

Leave a Reply