झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान 23 फरवरी को मतदान, नतीजे 27 फरवरी को
रांची (सुधेंद्र प्रताप सिंह): झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।
मतदान और आचार संहितानिर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी 2026 को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।
आरक्षण सूची के आधार पर होंगे चुनावराज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव 9 जनवरी 2026 को जारी की गई आरक्षण सूची के अनुसार ही होंगे। इस बार रांची नगर निगम के मेयर पद को अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, धनबाद और चास नगर निगम के मेयर पद सामान्य श्रेणी के लिए होंगे...










