Monday, August 10

Jharkhand

देवघर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद खतरनाक, धारदार हथियार से दोनों ने ले ली एक-दूसरे की जान
Jharkhand

देवघर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद खतरनाक, धारदार हथियार से दोनों ने ले ली एक-दूसरे की जान

देवघर: झारखंड के देवघर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झगड़े में रवि शर्मा (30) और उनकी पत्नी लवली शर्मा (24) की मौत हो गई। 🔹 किराए के मकान में हुई वारदात घटना बुधवार को देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबागान इलाके में स्थित एक किराए के मकान में हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजा काफी देर तक नहीं खुल रहा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खून से लथपथ पाया। 🔹 धारदार हथियार से हमला, मौके पर मिला चाकू नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की जान चली गई। घटनास्थल से एक च...