सेंट्रल इंडिया कॉरिडोर से चीन तक हो रही वन्यजीव तस्करी, झारखंड-बिहार-छत्तीसगढ़ में 61 तस्कर गिरफ्तार
वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और पलामू व्याघ्र परियोजना की संयुक्त टीम ने 18 से 20 जनवरी तक चलाए गए विशेष अभियान में 61 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ की वन टीमों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया।
बरामदगी का विवरण:
गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में वन्यजीव अवशेष, हथियार और तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
लगभग 60 किलोग्राम पैंगोलिन का छाल
रांची और बक्सर से रेड सैंड बोआ सांप के दो नमूने
जमशेदपुर से दो किलो मूंगा
बिहार के दरभंगा से तेंदुए की खाल
हजारीबाग-पलामू से सांप के जहर की दो बोतलें
देसी भरठुआ हथियार, मोर का पैर, बाघ की हड्डी का संभावित पाउडर
स्कॉर्पियो वाहन, मोटरसाइकिल और गुलेल
अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क:
पलामू व्याघ्र पर...










