झारखंड के 48 निकायों में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, जानें अपने क्षेत्र का हर ताजा अपडेट
रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी करते ही राज्य में चुनाव का बिगुल बज गया है। इस चुनाव के माध्यम से 9 महापौर, 39 अध्यक्ष और 1087 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया:
29 जनवरी से नामांकन शुरू होगा।
उम्मीदवार 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी।
उम्मीदवार 6 फरवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
7 फरवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी।
मतदाता विवरण:
इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता हिस्सा लेंगे, जिनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला और 144 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
निकायवार प्रमुख विवरण:
9 नगर निगम क्षेत्र
कुल वार्ड: 357 | मतदान केंद्र: 2940 | मतदाता: 30,51,221
प्र...









