Sunday, July 26

Bihar

सीतामढ़ी से समृद्धि यात्रा LIVE: मां सीता मंदिर से बदल जाएगी पूरे इलाके की सूरत, जानिए अपडेट्स
Bihar, State

सीतामढ़ी से समृद्धि यात्रा LIVE: मां सीता मंदिर से बदल जाएगी पूरे इलाके की सूरत, जानिए अपडेट्स

सीतामढ़ी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के लिए कुल 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के साथ सीधे संवाद के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जमीन पर स्थिति जानना और विकास की गति को और तेज करना है। 12.38 बजे: माता सीता मंदिर का जिक्र पुनौरा धाम में बन रहे मां सीता मंदिर को उपलब्धि बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा। इस परियोजना के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही, उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। 12.30 बजे: उद्योगों के विकास की घोषणाएं मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने के लक्ष्य का जिक्र किया। इसके लिए...
समृद्धि यात्रा LIVE: सीतामढ़ी और शिवहर को सौगात दे रहे CM नीतीश, जानिए ताजा अपडेट्स
Bihar, State

समृद्धि यात्रा LIVE: सीतामढ़ी और शिवहर को सौगात दे रहे CM नीतीश, जानिए ताजा अपडेट्स

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री इन दोनों सीमावर्ती जिलों में कुल 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। समृद्धि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनसंवाद के जरिए सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और विकास को रफ्तार देना है। सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी, बल्कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके साथ ही, वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधे जनता से जुड़े और उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। सरकार का यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस यात्रा से विकास र...
बांका की राजनीति में बड़ा ‘खेला’: सांसद गिरधारी यादव पर नीतीश कुमार का ‘होम्योपैथिक’ एक्शन
Bihar, State

बांका की राजनीति में बड़ा ‘खेला’: सांसद गिरधारी यादव पर नीतीश कुमार का ‘होम्योपैथिक’ एक्शन

  पटना/बांका: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'होम्योपैथिक इलाज' शैली एक बार फिर चर्चा में है। इस बार निशाने पर जदयू सांसद गिरधारी यादव हैं। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि जदयू पार्टी के भीतर उनकी पकड़ धीरे-धीरे कमजोर की जा रही है और इसका असर हाल ही में हुए मंदौर महोत्सव सह बौसी मेला में दिखा। मेला के उद्घाटन समारोह में सांसद गिरधारी यादव ने अध्यक्षता की, लेकिन जैसे ही उनका भाषण शुरू होना था, कई एनडीए और जदयू के विधायक मंच छोड़कर चले गए। बेलहर के विधायक मनोज यादव, घोरैया के विधायक मनीष कुमार, आर अमरपुर के जयंत राज और बीजेपी के राम नारायण मंडल व पूरन लाल टुडू भी कार्यक्रम से बाहर हो गए। इसके बाद गिरधारी यादव के समर्थकों को छोड़कर पांडाल लगभग खाली हो गया। विधायकों के बहिष्कार का कारण: राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह व्यवहार सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ एक ...
औरंगाबाद: मंत्री दीपक प्रकाश ने रात में टॉर्च लेकर किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
Bihar, State

औरंगाबाद: मंत्री दीपक प्रकाश ने रात में टॉर्च लेकर किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

औरंगाबाद: बिहार सरकार की समृद्धि यात्रा के दौरान राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार रात को अचानक टॉर्च लेकर पंचायत सरकार भवन के निर्माण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में भवन निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों का बारीकी से जायजा लिया। मंत्री दीपक प्रकाश दो दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ है और इसका निर्माण मजबूत, टिकाऊ और निर्धारित समय सीमा में पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि वे पूरे राज्य का भ्रमण करके जारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जान रहे हैं और इसी...
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती पर ब्रेक नए पद सृजन तक थमी प्रक्रिया, उम्मीदवारों को करना होगा लंबा इंतजार
Bihar, State

बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती पर ब्रेक नए पद सृजन तक थमी प्रक्रिया, उम्मीदवारों को करना होगा लंबा इंतजार

पटना। बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। राज्य सरकार ने फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके चलते लाइब्रेरी साइंस में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल कर चुके अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, नए सिरे से पदों के सृजन के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। स्कूल बढ़े, पद वहीं के वहीं दरअसल, शिक्षा विभाग ने पहले जिलों से उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लाइब्रेरियन पदों की जानकारी मांगी थी। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मिली रिपोर्ट के अनुसार, करीब 4500 पद खाली बताए गए थे। यह आंकड़ा वर्ष 2010 में सृजित पदों के आधार पर था,...
हाईवे पर ई-रिक्शा पर ब्रेक पटना समेत पूरे बिहार में नेशनल व स्टेट हाईवे पर प्रतिबंध, ‘जुगाड़’ वाहनों पर भी रोक
Bihar, State

हाईवे पर ई-रिक्शा पर ब्रेक पटना समेत पूरे बिहार में नेशनल व स्टेट हाईवे पर प्रतिबंध, ‘जुगाड़’ वाहनों पर भी रोक

पटना। सड़क सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। राज्य के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अब ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से इस पाबंदी को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से राज्य के करीब 10 हजार किलोमीटर लंबे हाईवे नेटवर्क पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार के लिए बने हाईवे पर धीमी गति से चलने वाले ई-रिक्शा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। पटना के इन प्रमुख मार्गों पर लागू होगा प्रतिबंध पटना जिले में यह रोक खास तौर पर प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर लागू की गई है। इनमें— न्यू बाईपास बिहटा–सरमेरा रोड पटना–गय...
बांस का पुल और 400 रुपये का सफर खगड़िया के अलौली में आज भी ‘आदिम युग’ जैसी चुनौतियां, 50 हजार आबादी संकट में
Bihar, State

बांस का पुल और 400 रुपये का सफर खगड़िया के अलौली में आज भी ‘आदिम युग’ जैसी चुनौतियां, 50 हजार आबादी संकट में

खगड़िया। आजादी के सात दशक बाद भी बिहार के खगड़िया जिले का अलौली प्रखंड विकास की बुनियादी कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया है। बागमती नदी पर एक स्थायी पुल के अभाव में दियारा क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों की करीब 50 हजार आबादी आज भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। मोहरा घाट, कोलवारा, शहरबन्नी समेत कई गांवों के लोगों के लिए नदी पार करना रोजमर्रा की मजबूरी है, जहां नाव और बांस से बने अस्थायी चचरी पुल ही जीवनरेखा बने हुए हैं। बरसात के दिनों में जब बागमती उफान पर होती है, तब यह सफर और भी भयावह हो जाता है। तेज धार, ओवरलोड नावें और जर्जर चचरी पुल हर पल हादसे को न्योता देते हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नदी पार करना जानलेवा ही नहीं, महंगा भी पुल के अभाव ने ग्रामीणों की जेब पर भी भारी बोझ डाल दिया है। निजी नाव संचालक नदी पार कराने के नाम पर मनमाना किराया वसूलते है...
कार की पिछली सीट बना ‘न्याय का मंदिर’ मधुबनी की अनीता झा 13 वर्षों से दे रही हैं संघर्ष, स्वाभिमान और संकल्प की मिसाल
Bihar, State

कार की पिछली सीट बना ‘न्याय का मंदिर’ मधुबनी की अनीता झा 13 वर्षों से दे रही हैं संघर्ष, स्वाभिमान और संकल्प की मिसाल

मधुबनी। जहां सुविधाओं के अभाव में कई लोग अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं, वहीं बिहार के मधुबनी की वरिष्ठ अधिवक्ता अनीता झा ने अभाव को ही अपनी ताकत बना लिया। पिछले 13 वर्षों से वह जिला अदालत परिसर में खड़ी अपनी कार की पिछली सीट को ही चैंबर बनाकर वकालत कर रही हैं। यह कार आज सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि उनके लिए न्याय का मंदिर बन चुकी है। मधुबनी जिला अदालत के परिसर में हर सुबह करीब 10:30 बजे एक सफेद कार आकर अपनी तय जगह पर खड़ी होती है। दिनभर वहीं बैठकर 57 वर्षीय अनीता झा अपने मुवक्किलों से मिलती हैं, मामलों की सुनवाई की तैयारी करती हैं, कानूनी सलाह देती हैं और दस्तावेज तैयार करती हैं। कड़ाके की ठंड हो या भीषण गर्मी, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनकी यही कार उनका कार्यालय रहती है। मजबूरी को बनाया अवसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू करने के बाद जब अनीता झा को चैंबर आवंटित नहीं हो सका, तो ...
बिहार में ‘ऑपरेशन कांग्रेस’ की सरगर्मी, पर नीतीश कुमार बने सबसे बड़ा ट्विस्ट छह विधायकों के दलबदल पर क्यों हिचक रहे हैं मुख्यमंत्री?
Bihar, Politics, State

बिहार में ‘ऑपरेशन कांग्रेस’ की सरगर्मी, पर नीतीश कुमार बने सबसे बड़ा ट्विस्ट छह विधायकों के दलबदल पर क्यों हिचक रहे हैं मुख्यमंत्री?

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर दलबदल की आहट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के सभी छह विधायक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस संभावित ‘ऑपरेशन कांग्रेस’ में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक मुख्यमंत्री की हरी झंडी नहीं मिल पाई है। दरअसल, चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेस विधायकों के टूटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। उस समय मामला चर्चाओं तक ही सीमित रह गया था, लेकिन अब हालात कुछ अलग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस विधायकों के साथ जदयू नेताओं की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और विधायकों में भी स्पष्ट रुचि देखी जा रही है। कांग्रेस विधायकों की बढ़ी सक्रियता कांग्रेस विधायकों के करीबी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के छह विधायक—अभिषेक...
बिहार में ‘समृद्धि’ की लहर सीतामढ़ी–शिवहर को 600 करोड़ से अधिक की सौगात, आज विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Bihar, State

बिहार में ‘समृद्धि’ की लहर सीतामढ़ी–शिवहर को 600 करोड़ से अधिक की सौगात, आज विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सीतामढ़ी/शिवहर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सोमवार को सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों को 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देना और जनसंवाद के माध्यम से जमीनी हकीकत से रू-ब-रू होना है। मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान न केवल विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, बल्कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लेंगे। साथ ही आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। विकास रोडमैप की दृष्टि से इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। सीतामढ़ी को 554 करोड़ से अधिक की सौगात सीतामढ़ी जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री 554 करो...