भोजपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में खुशियों की लहर: 21 छात्रों ने पाई शानदार कैंपस प्लेसमेंट
आरा/भोजपुर: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) भोजपुर के लिए गर्व का पल है। कॉलेज के 21 होनहार छात्रों ने कोलकाता की एक प्रतिष्ठित कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट पाकर संस्थान का मान बढ़ाया है। चयनित छात्रों को प्रोबेशन अवधि के बाद 3.5 लाख से 4.75 लाख सालाना पैकेज (CTC) मिलेगा।
चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं। कुल 21 छात्रों में से 13 इलेक्ट्रिकल, 7 मैकेनिकल और 1 इंस्ट्रूमेंटेशन छात्र ने अपनी जगह पक्की की है। कॉलेज के ट्रेनर और प्लेसमेंट अधिकारी अमृतांशु रौशन ने बताया कि यह बहु-विषयक (Multidisciplinary) प्रदर्शन संस्थान की तकनीकी गुणवत्ता और प्लेसमेंट सेल की सफलता का प्रमाण है।
कॉलेज के प्रिंसिपल पंकज कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के 'परिणाम-आधारित तकनीकी शिक्षा'...










