Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली में डॉ. अजीत बागमार को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गुरु अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अजीत बागमार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित ग्लोबल गुरु अवॉर्ड (Global Guru Award) से सम्मानित किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

यह सम्मान United Gurukul Foundation तथा International Honoris Award Council (USA) द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में International President डॉ. एस. जे. शांडिल्य ने डॉ. अजीत बागमार को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

डॉ. अजीत बागमार वर्तमान में ऑल इंडिया मारवाड़ी गुजराती सोशल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, IHCAC के राज्य अध्यक्ष, MSBANA प्रा. लि. के चेयरमैन तथा अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सलाहकार (International Acupressure Consultant) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने वर्षों से स्वास्थ्य जागरूकता, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. बागमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं व्यावसायिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इसे देश के लिए गौरव का विषय बताया।

Leave a Reply