बिहार सरकार के 70 हजार करोड़ रुपये का हिसाब नहीं, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों ने 70 हजार करोड़ रुपये के खर्च का सही-सही हिसाब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को नहीं दिया है। इस संबंध में 49,649 उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) लंबित हैं, जिससे राज्य की वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पटना उच्च न्यायालय ने इस मामले में सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है।
हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू की बैंच ने किशोर कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा न होना वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन है। अदालत ने सरकार को दो महीने में इस संबंध में विस्तृत जानकारी पेश करने के निर्देश दिए हैं।
याचिका में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक के करीब 70 हजार करोड़ रुपये का हिसाब सरकारी रिकॉर्ड में लंबित है। कैग की रिपोर्ट में भी इस अनियमितता पर चिंत...










