Saturday, July 25

Bihar

पटना NEET छात्रा मौत मामला: जहानाबाद से खरीदी गई थीं एंटी-डिप्रेशन की गोलियां, SIT कर रही जांच
Bihar, State

पटना NEET छात्रा मौत मामला: जहानाबाद से खरीदी गई थीं एंटी-डिप्रेशन की गोलियां, SIT कर रही जांच

    पटना। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच अब और गहराई में पहुंच गई है। विशेष जांच टीम (SIT) ने खुलासा किया है कि छात्रा ने 26 दिसंबर को जहानाबाद की एक स्थानीय दवा दुकान से एंटी-डिप्रेशन की छह पत्ता गोलियां खरीदी थीं। पुलिस अब दवाओं के बैच नंबर और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।   जांच में सामने आया मानसिक तनाव SIT के अनुसार, छात्रा गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रही थी। जांच के दौरान हॉस्टल के कमरे से मिली खाली दवा स्ट्रिप्स और उनके बैच नंबरों ने पुलिस को जहानाबाद तक पहुंचाया। दुकानदार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि छात्रा ने 26 दिसंबर को ये गोलियां खरीदी थीं।   परिजनों से पूछताछ की तैयारी छात्रा के परिजन भी 26 दिसंबर को उसे लेने जहानाबाद आए थे। SIT अब परिजनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है कि क्या ...
यूपी की राजनीति में तेज प्रताप यादव की एंट्री का संकेत, पार्टी विस्तार और भविष्य की रणनीति पर भी दिया इशारा
Bihar, Politics, State

यूपी की राजनीति में तेज प्रताप यादव की एंट्री का संकेत, पार्टी विस्तार और भविष्य की रणनीति पर भी दिया इशारा

    पटना (रमाकांत चंदन)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने यूपी की सियासत में सक्रिय एंट्री का संकेत दे दिया है। उन्होंने हाल ही में वाराणसी में बिहारी छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की। इस कदम से तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी के विस्तार और राजनीतिक गंभीरता का भी संदेश दिया।   पार्टी और व्यक्तित्व का विस्तार   तेज प्रताप यादव ने सीबीआई जांच की मांग के माध्यम से अपनी पार्टी और व्यक्तिगत छवि का विस्तार किया। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि वे बिहार की जनता के प्रति जागरूक और गंभीर सोच रखने वाले नेता हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल को यूपी और पश्चिम बंगाल में विस्तार देने के संकेत भी दिए।   तेज प्रताप ने स्पष्ट किया क...
बिहार में महिला सिपाहियों का डांस वीडियो विवाद में: ‘मारब सिक्सर के 6 गोली’ पर ठुमके, पुलिस ने मांगा स्पष्टीकरण
Bihar, State

बिहार में महिला सिपाहियों का डांस वीडियो विवाद में: ‘मारब सिक्सर के 6 गोली’ पर ठुमके, पुलिस ने मांगा स्पष्टीकरण

    सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में होमगार्ड कैंप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर विवादित भोजपुरी गाने ‘मारब सिक्सर के 6 गोली’ पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने संबंधित जवानों से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है।   विवादित गाने पर डांस   वीडियो में महिला जवान गाने के ताल पर थिरकती नजर आ रही हैं। यह वही गाना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के दौरान चुनावी मुद्दा बनाकर ‘जंगलराज’ की याद दिलाने के लिए उठाया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस के दौरान पुरुष पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग कर रहे थे।   बरियाही होमगार्ड कैंप का वीडियो   महिला जवानों का यह डांस सहरसा जिले के बरियाही होमगार्ड कैंप में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यह डांस पासिंग आउ...
पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का हाफ एनकाउंटर, कुख्यात परमानंद यादव गिरफ्तार
Bihar, State

पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का हाफ एनकाउंटर, कुख्यात परमानंद यादव गिरफ्तार

    पटना। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प शूटर परमानंद यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित लाला बीघा के पास की है।   पुलिस के अनुसार, परमानंद यादव झारखंड के लातेहार जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और लूट सहित करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।   घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़   पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह शूटर मसौढ़ी की ओर भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान बाइक से भागते समय लाला बीघा के ...
सिवान में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे 202 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Bihar, Politics, State

सिवान में विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे 202 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    सिवान। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बहुचर्चित ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज सिवान जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वे शहर के ऐतिहासिक राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में जिले को 202 करोड़ रुपये से अधिक की 71 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।   मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में 157 करोड़ रुपये की लागत से 40 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 45 करोड़ रुपये से निर्मित 31 योजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे। इन योजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।   जनसंवाद के जरिए सीधे जनता से संवाद   कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंवाद के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याए...
सिवान की समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार: शहाबुद्दीन के गढ़ में पुराना किस्सा, नया संदेश
Bihar, State

सिवान की समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार: शहाबुद्दीन के गढ़ में पुराना किस्सा, नया संदेश

    सिवान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के पहले चरण में बुधवार को सिवान पहुंचे। यह यात्रा केवल विकास के तोहफों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका एक संदेश भी है। यह संदेश सीधे 2005 की यादों से जुड़ा हुआ है।   साल 2005 में जब नीतीश कुमार NDA के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए थे, तब सिवान से राजद के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे थे। नवंबर 2005 में बिहार पुलिस की एक विशेष टीम ने शहाबुद्दीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय शहाबुद्दीन को बख्तरबंद गाड़ी में पटना लाया गया था। यह दृश्य उस समय के बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति और न्याय की ताकत का प्रतीक बन गया।   ओसामा शहाब की वर्तमान भूमिका: अब दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट से राजद के विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हों...
बिहार के सबसे बड़े बाहुबली की रात में गिरफ्तारी, लेडी दारोगा ने किया ऑपरेशन लीड, नीतीश कुमार की एंट्री के रास्ते खुले
Bihar, State

बिहार के सबसे बड़े बाहुबली की रात में गिरफ्तारी, लेडी दारोगा ने किया ऑपरेशन लीड, नीतीश कुमार की एंट्री के रास्ते खुले

    पटना: बिहार में 2005 का वह ऐतिहासिक दौर आज भी याद किया जाता है, जब सिवान से राजद के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। बिहार पुलिस कई वर्षों तक उनके खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ रही, जबकि उस समय शहाबुद्दीन के खिलाफ 8 गैर-जमानती वारंट जारी थे।   अगस्त 2005 तक शहाबुद्दीन सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहिचक शामिल हो रहे थे। इस बीच चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए और उन्हें जिले से बाहर रखने का आदेश दिया।   एसटीएफ और लेडी अफसर की भूमिका: सितंबर 2005 में चर्चित आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी ने सिवान पुलिस की बागडोर संभाली। उन्होंने शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए एक फुलप्रूफ ऑपरेशन तैयार किया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व 1994 बैच की दारोगा गौरी कुमारी ने किया। ऑपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखा गया और दिल...
Samriddhi Yatra: नीतीश कुमार सिवान में, क्या ज्वाइन करेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और तेजस्वी यादव?
Bihar, Politics, State

Samriddhi Yatra: नीतीश कुमार सिवान में, क्या ज्वाइन करेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और तेजस्वी यादव?

    पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पहला चरण गुरुवार को सिवान में शुरू होगा। इसके बाद यात्रा मुजफ्फरपुर और शनिवार को वैशाली जाकर पूरी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और लोगों को कई नई सुविधाओं के तोहफे देंगे।   सिवान की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय है। जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों में से सात पर एनडीए का दबदबा है, जबकि रघुनाथपुर सीट राजद के ओसामा शहाब के पास है, जो दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के पुत्र हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शहाबुद्दीन परिवार के किसी सदस्य के नीतीश की यात्रा में शामिल होने की संभावना लगभग न के बराबर है।   वैशाली जिले में समृद्धि यात्रा का समापन शनिवार को होगा। यहां राघोपुर सीट से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक हैं। हालांकि, नीतीश कुमार स...
ललन सिंह के बाद नीतीश के करीबी मंत्री ने भी आरसीपी सिंह को दिया ‘रेड सिग्नल’
Bihar, State

ललन सिंह के बाद नीतीश के करीबी मंत्री ने भी आरसीपी सिंह को दिया ‘रेड सिग्नल’

  पटना: आरसीपी सिंह के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में लौटने की चर्चाओं पर नीतीश कुमार के करीबी नेताओं ने दो टूक ‘ना’ कह दिया है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। अब बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी आरसीपी सिंह की संभावित एंट्री को खारिज कर दिया है।   श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसे नेता, जो कल तक नीतीश कुमार को ‘बीमार’ बताते हुए उनकी क्षमताओं को कम आंकते थे, आज पार्टी में लौटकर स्थान मांगें, ये स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “आरसीपी सिंह जिस पार्टी में गए थे, वहां नेताओं ने कहा था कि जदयू को 25 सीट भी मिल गई तो हम राजनीति छोड़ देंगे। ऐसे लोगों की अब जदयू में कोई जरूरत नहीं है।”   आरसीपी सिंह ने जदयू छोड़कर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की थी। हालांकि, पिछले साल हुए विधानसभा चु...
बिहार में अगले सात दिन: दिन में राहत, रात और सुबह कोहरा और ठंड जारी
Bihar, State

बिहार में अगले सात दिन: दिन में राहत, रात और सुबह कोहरा और ठंड जारी

    पटना: बिहार में मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में सुबह और रात के समय घना कोहरा और ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन के समय हल्की राहत का अनुभव होगा।   उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पटना में न्यूनतम तापमान 13.6°C और अधिकतम 24.6°C दर्ज किया गया, जो पिछले 15 वर्षों में जनवरी का सबसे उच्च न्यूनतम तापमान है। राजगीर में अधिकतम तापमान 27.2°C तक पहुंचा।   मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज और कटिहार जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण रेल सेवाओं में भी देरी देखने को मिल रही है। हाल ही में पांच ट्रेनें विलंबित हुईं, जिनमें आरा कैपिटल एक्सप्रेस 2 घंटे 22 मिनट और दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 3 घंटे 47 मिनट लेट रही।   मौसम व...