पटना यूनिवर्सिटी में आधी रात को बम फोड़कर दहशत, हॉस्टल छात्रों में झड़प
पटना: पटना यूनिवर्सिटी में मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक मोड़ ले गया। जैक्सन हॉस्टल और सीवी रमण हॉस्टल के छात्रों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट और बमबाजी से सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
कॉफी शॉप से शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत कॉफी शॉप पर हुई, जहां दोनों हॉस्टलों के कुछ छात्र आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते झड़प हाथापाई में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक छात्र मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह पूरे हॉस्टल का झगड़ा नहीं बल्कि कुछ छात्रों का आपसी विवाद था।
हॉस्टल की दीवार पर बम फोड़कर फैलाया दहशत
मारपीट के कुछ देर बाद एक गुट ने बदला लेने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से सीवी रमण हॉस्टल की दीवार पर बम फोड़ दिया। तेज धमाके से आसप...










