भारत बनाम न्यूजीलैंड: हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा रहा भारी?
वडोदरा, 10 जनवरी 2026: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज खेलने को तैयार है। न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुका है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड का वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड:
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 120 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 62 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को जीत मिली 50 मुकाबलों में। 1 मैच टाई रहा और 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछले छह वनडे मैचों में भारत ने लगातार जीत हासिल की है। घरेलू मैदान पर भारत ने 40 मैचों में से 31 मैच न...










