ON THIS DAY | 12 जनवरी 1964: बापू नाडकर्णी का अद्भुत कारनामा, क्रिकेट इतिहास का सबसे कंजूस गेंदबाजी स्पेल
नई दिल्ली।
क्रिकेट के इतिहास में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता रहता है, लेकिन कुछ उपलब्धियां ऐसी होती हैं, जो समय के साथ और भी महान बन जाती हैं। ऐसी ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि 12 जनवरी 1964 को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर बापू नाडकर्णी ने हासिल की थी। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा गेंदबाजी स्पेल डाला, जिसे आज भी सबसे कंजूस स्पेल माना जाता है।
इंग्लैंड के खिलाफ 21 लगातार मेडन ओवर
साल 1964 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन बाएं हाथ के स्पिनर बापू नाडकर्णी ने गेंद से इतिहास रच दिया।
इंग्लैंड की पहली पारी में नाडकर्णी ने लगातार 21 मेडन ओवर डालकर बल्लेबाजों को पूरी तरह जकड़ लिया। इस दौरान उनके खिलाफ लगातार 131 गेंदों तक एक भी रन नहीं बना।
32 ओवर में सिर्फ 5 रन
बापू नाडकर्णी ने उस पारी में कुल 32 ओव...










