Monday, July 27

Sports

WPL 2026: हार के बीच अमेलिया केर ने रचा इतिहास, बनीं लीग की सबसे सफल गेंदबाज आरसीबी से रोमांचक हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
Sports

WPL 2026: हार के बीच अमेलिया केर ने रचा इतिहास, बनीं लीग की सबसे सफल गेंदबाज आरसीबी से रोमांचक हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

नवी मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत बेहद रोमांचक अंदाज में हुई, जहां पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दे दी। हालांकि इस हार के बीच मुंबई इंडियंस की लेग स्पिनर अमेलिया केर ने इतिहास रचते हुए एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम कर ली। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में अमेलिया केर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी हेली मैथ्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अमेलिया केर बनीं WPL की नंबर-1 विकेट टेकर मैच के अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटकने के साथ अमेलिया केर ने लीग में अपने विकेटों की संख्या 42 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने 41 विकेट लेने वाली हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ दिया। अब क...
आखिरी ओवर में पलटा मैच, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को चौंकाया नैट साइवर-ब्रंट समेत पांच खिलाड़ियों का कमजोर प्रदर्शन बना हार की वजह
Sports

आखिरी ओवर में पलटा मैच, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को चौंकाया नैट साइवर-ब्रंट समेत पांच खिलाड़ियों का कमजोर प्रदर्शन बना हार की वजह

मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रोमांचक अंदाज में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। एक समय मैच पूरी तरह मुंबई की पकड़ में नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी ओवर में 18 रन लुटने के बाद बाजी आरसीबी के हाथ चली गई। मुंबई इंडियंस की हार के सबसे बड़े कारणों में अनुभवी खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन और निर्णायक क्षणों में की गई गलतियां रहीं। खासतौर पर आखिरी ओवर में नैट साइवर-ब्रंट की गेंदबाजी ने टीम की जीत पर पानी फेर दिया। आखिरी ओवर ने छीनी जीत मैच के अंतिम ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। यह जिम्मेदारी मुंबई की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट के हाथों में थी, लेकिन नादिन डी क्लार्क ने उनके ओवर में 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया। इससे पहले साइवर-ब्रंट बल्लेबाजी में भी नाकाम रहीं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट...
तमीम इकबाल पर ‘भारतीय एजेंट’ टिप्पणी से बांग्लादेश क्रिकेट में उबाल BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया, माफी और कार्रवाई की मांग
Sports

तमीम इकबाल पर ‘भारतीय एजेंट’ टिप्पणी से बांग्लादेश क्रिकेट में उबाल BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया, माफी और कार्रवाई की मांग

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को ‘भारतीय एजेंट’ बताए जाने से देश के क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह बयान BCB की वित्त समिति के अध्यक्ष एम. नजमुल इस्लाम ने सोशल मीडिया पर दिया, जिसके बाद क्रिकेटरों, संगठनों और प्रशंसकों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब तमीम इकबाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आगामी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतिम निर्णय लेते समय राजनीति या अन्य दबावों के बजाय क्रिकेट हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके कुछ समय बाद ही नजमुल इस्लाम ने फेसबुक पोस्ट के जरिए तमीम पर भारत का एजेंट होने का आरोप लगा दिया। उनकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और आलोचनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कैसे भड़का मामला यह बयान ऐसे समय में आया है, जब BC...
बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल खेलने का न्योता दिया? BCB अध्यक्ष ने किया खारिज
Sports

बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल खेलने का न्योता दिया? BCB अध्यक्ष ने किया खारिज

नई दिल्ली/ढाका: बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच चल रही अटकलों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में मीडिया में यह खबर आई थी कि बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर को एक बार फिर आईपीएल 2026 में खेलने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन अब BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 'आजकेर' अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुस्तफिजुर की आईपीएल में वापसी को लेकर मेरी बीसीसीआई से कोई लिखित या मौखिक बातचीत नहीं हुई है। मैंने इस बारे में अपने बोर्ड के किसी भी सदस्य से भी चर्चा नहीं की है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।" क्यों बढ़ा तनाव? बांग्लादेश और भारत के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव तब बढ़ा जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। यह फैसला पड़ोसी ...
रैकेट पकड़ना तक नहीं आता, फिर भी खेली 24 लाख का टूर्नामेंट! टेनिस की ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने सबको चौंकाया
Sports

रैकेट पकड़ना तक नहीं आता, फिर भी खेली 24 लाख का टूर्नामेंट! टेनिस की ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने सबको चौंकाया

नई दिल्ली: टेनिस जगत इन दिनों हाजर अब्देलकादर नाम की 21 वर्षीय खिलाड़ी के नाम से हड़कंप मचा रहा है। मिस्र की इस खिलाड़ी को दुनिया की सबसे खराब टेनिस खिलाड़ी कहा जा रहा है। हाल ही में नैरोबी में आयोजित W35 टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन न केवल दर्शकों को चौंका गया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) के चयन मानकों पर भी सवाल खड़े कर दिए। 37 मिनट में शर्मनाक हार नैरोबी में हुए इस पेशेवर मुकाबले में हाजर अब्देलकादर 37 मिनट में 6-0, 6-0 से हार गईं। पूरे मैच में उन्होंने केवल तीन अंक ही जीत पाए और 20 डबल फॉल्ट किए। उनका खेल देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें टेनिस के बुनियादी नियमों की जानकारी भी नहीं है। यहां तक कि उनकी प्रतिद्वंद्वी को उन्हें सर्विस के लिए कोर्ट पर खड़े होने की सही दिशा बतानी पड़ी। पेशेवर टेनिस किट के बजाय साधारण लेगिंग और टी-शर्ट पहनकर उतरी हाजर की यह विफलता सोशल मीडिया पर तुरं...
SA20: जोबर्ग सुपर किंग्स vs पार्ल रॉयल्स मैच बिजली चमकने के कारण बेनतीजा
Sports

SA20: जोबर्ग सुपर किंग्स vs पार्ल रॉयल्स मैच बिजली चमकने के कारण बेनतीजा

जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स और पार्ल रॉयल्स के बीच खेले जाने वाला मुकाबला खराब मौसम और बिजली चमकने के कारण बेनतीजा रहा। वांडरर्स मैदान पर पहले पारी के बाद मौसम खराब हो गया और पार्ल रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर नहीं सकी। पार्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जोबर्ग सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज डु प्लेसिस और नए साथी जेम्स विंस ने आक्रामक शुरुआत की और 7.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी की। डु प्लेसिस ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि सातवें ओवर में पार्ल रॉयल्स के गेंदबाज सिकंदर रजा ने डु प्लेसिस को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद मैथ्यू डिविलियर्स और विंस ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में रखा। विंस ने 33 गेंदों में अपना...
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे वडोदरा में, जानें कब और कहां देखें लाइव नवभारत टाइम्स, वडोदरा
Sports

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे वडोदरा में, जानें कब और कहां देखें लाइव नवभारत टाइम्स, वडोदरा

न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर पहुंच चुकी है और 11 जनवरी 2026 से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हिस्सा लेंगे। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे में ही खेलते हैं। बीसीए स्टेडियम में यह पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा। यह स्टेडियम 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है और इसमें 40,000 दर्शक बैठ सकते हैं। 2024 में यहां भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम में वापसी: भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण पिछले वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोट लगी थी। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी कर रहे हैं। अय्यर ने हाल ही म...
जॉन सीना की पूर्व पार्टनर रहीं निकी बेला की नई रिलेशनशिप चर्चा में, 20 साल छोटे NFL खिलाड़ी कूपर डीजीन को कर रहीं डेट
Sports

जॉन सीना की पूर्व पार्टनर रहीं निकी बेला की नई रिलेशनशिप चर्चा में, 20 साल छोटे NFL खिलाड़ी कूपर डीजीन को कर रहीं डेट

नई दिल्ली। WWE की मशहूर महिला रेसलर निकी बेला एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकी बेला इन दिनों एनएफएल (NFL) की टीम फिलाडेल्फिया ईगल्स के युवा खिलाड़ी कूपर डीजीन को डेट कर रही हैं। हाल ही में उन्हें ईगल्स के एक मुकाबले के दौरान डीजीन की जर्सी पहने देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि निकी बेला की उम्र 42 वर्ष है, जबकि कूपर डीजीन महज 22 साल के हैं। इस तरह दोनों के बीच करीब 20 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। निकी बेला इससे पहले WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और शादी की तारीख तक तय हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद निकी ने साल 202...
WPL 2026 का आगाज़ आज, MI बनाम RCB में फिर दिखेगी कांटे की टक्कर
Sports

WPL 2026 का आगाज़ आज, MI बनाम RCB में फिर दिखेगी कांटे की टक्कर

नवी मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का धमाकेदार आगाज़ आज मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से होगा। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजरें टिकी हैं। टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं, वहीं आरसीबी की कमान भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना के हाथों में है। दोनों टीमों की ताकत और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। हेड टू हेड में मुंबई को मामूली बढ़त विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम रही है। फ्रेंचाइजी ने अब तक खेले गए तीन सीजन में से दो खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं आरसीबी भी एक बार चैंपियन बन चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक WPL...
सुरक्षा के नाम पर अड़ा बांग्लादेश, टी20 विश्व कप के मैच भारत से बाहर कराने को फिर आईसीसी के दरवाजे पर
Sports

सुरक्षा के नाम पर अड़ा बांग्लादेश, टी20 विश्व कप के मैच भारत से बाहर कराने को फिर आईसीसी के दरवाजे पर

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। एक बार अनुरोध खारिज होने के बावजूद बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग दोहराते हुए आईसीसी को दूसरा औपचारिक पत्र भेजा है। इस बार भी बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को अपनी मुख्य चिंता बताया है। बीसीबी इससे पहले भी आईसीसी से आग्रह कर चुका है कि भारत में होने वाले उसके मैच किसी अन्य देश में शिफ्ट किए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने उस अनुरोध को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसे कोई खतरा नजर नहीं आता। इसके बावजूद बांग्लादेश ने एक बार फिर यही मुद्दा उठाते हुए नया पत्र भेज दिया है। सुरक्षा चिंताओं का दिया विस्तृत ब्योरा सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच हुई...