Tuesday, June 16

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में नया स्वागत… दो भव्य प्रवेश द्वार बदल देंगे शहर का चेहरा
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में नया स्वागत… दो भव्य प्रवेश द्वार बदल देंगे शहर का चेहरा

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले दो प्रमुख मार्ग अब नई पहचान के साथ दिखेंगे। नगर निगम ने ‘समृद्धि द्वार’ और ‘सूर्य प्रकाश द्वार’ नाम से दो विशाल प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। निविदाएं पूरी हो चुकी हैं और निगम एक सप्ताह के भीतर निर्माण शुरू करने जा रहा है। इन प्रवेश द्वारों के तैयार होने के बाद गाजियाबाद की विजुअल पहचान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बनेगा 35 फीट ऊंचा ‘समृद्धि द्वार’ दिल्ली से आने वाले सबसे व्यस्त एलिवेटेड कॉरिडोर पर 35 फीट ऊंचा और 72 फीट चौड़ा ‘समृद्धि द्वार’ बनाया जाएगा।– स्टील-ग्लास फ्यूजन डिजाइन– आधुनिक एलईडी लाइटिंग– मॉडर्न आर्ट एलिमेंट्सनगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह गेट दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले यात्रियों को ‘मेट्रो सिटी अप्रोच’ जैसा आधुनिक अनुभव देगा। यूपी गेट पर बनेगा 55 फीट ऊंचा औ...
यूपी में SIR के लिए कैसे मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट? जानें दो आसान तरीके
State, Uttar Pradesh

यूपी में SIR के लिए कैसे मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट? जानें दो आसान तरीके

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं से नए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इसी कारण कई वोटरों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 2003 की सूची कैसे प्राप्त होगी और अगर उनका नाम उस सूची में नहीं है तो क्या उनकी वोटर एंट्री पर असर पड़ेगा? इस संबंध में चुनाव अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की है। ऑनलाइन और ऑफलाइन—दोनों तरीकों से मिलेगी पुरानी सूची विशेषज्ञों के अनुसार 2003 की मतदाता सूची प्राप्त करने के दो तरीके हैं—ऑनलाइन और ऑफलाइन। 1. ऑनलाइन ऐसे करें 2003 की वोटर लिस्ट डाउनलोड – सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।– यहां ‘आर्काइव्ड इलेक्टोरल रोल्स’, ‘हिस्टोरिकल डेटा’ या ‘ओल्ड वोटर लिस्ट’ जैसा सेक्शन खोजें।– इसमें वर्षवार मतदाता सूची उपलब्ध होती...
नोएडा के 4.80 लाख निष्क्रिय खातों में 190 करोड़ रुपये लावारिस, RBI चलाएगा अभियान; आज सूरजपुर में लगेगा विशेष कैंप
State, Uttar Pradesh

नोएडा के 4.80 लाख निष्क्रिय खातों में 190 करोड़ रुपये लावारिस, RBI चलाएगा अभियान; आज सूरजपुर में लगेगा विशेष कैंप

नोएडा। जिले के अलग-अलग बैंकों में खुले करीब 4.80 लाख निष्क्रिय खातों में 190.63 करोड़ रुपये बिना दावे के पड़े हैं। इस भारी-भरकम राशि के वारिसों की पहचान और दावों के निस्तारण के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत शुक्रवार को सूरजपुर स्थित विकास भवन के सभागार में दोपहर 12 से 3 बजे तक विशेष कैंप लगाया जा रहा है। विशेष कैंप में कर सकेंगे दावा जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश कठेरिया ने बताया कि अनक्लेम्ड खातों के निपटारे के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। जिन लोगों को अपने या अपने परिजनों के नाम से निष्क्रिय खाते होने की जानकारी या आशंका है, वे संबंधित दस्तावेज लेकर कैंप में उपस्थित होकर राशि का दावा कर सकते हैं।कैंप की अध्यक्षता डीएम मेधा रूपम करेंगी, जबकि एमएलसी श्रीचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। ‘उद्गम’ पोर्टल से मिल रही जानकारी R...
10 लाख रुपये और जेवर न देने पर विवाहिता से मारपीट, पूरनपुर में भी दहेज मांग पर बहू को निकाला घर से
State, Uttar Pradesh

10 लाख रुपये और जेवर न देने पर विवाहिता से मारपीट, पूरनपुर में भी दहेज मांग पर बहू को निकाला घर से

पीलीभीत/पूरनपुर। जिले में दहेज उत्पीड़न के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। पीलीभीत में 10 लाख रुपये और 10 तोला सोने के जेवर की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालवालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। वहीं पूरनपुर में पांच लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग पर दूसरी विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से बाहर कर दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला: 10 लाख और 10 तोला सोना नहीं दिया तो मायके छोड़ गए पति थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की सिविल लाइन साउथ निवासी मिनी जायसवाल ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह 30 जनवरी 2025 को सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी वैभव बंसल से हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार 10 लाख रुपये और 10 तोला सोने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति वैभव बंसल, ससुर अजय बंसल, सास शिखा...
मुजफ्फरनगर में युवक ने पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग होकर लगाई आग
State, Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर में युवक ने पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग होकर लगाई आग

मुजफ्फरनगर: जिले के हुसैनपुर गांव में बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई जब 24 वर्षीय मोबाइल दुकानदार अनस पुत्र इरशाद ने कथित पुलिस प्रताड़ना और 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग से तंग आकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक 80% से अधिक झुलस चुका है और उसे पहले बुढ़ाना सीएचसी, फिर जिला अस्पताल, मेरठ मेडिकल कॉलेज, और अंत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो में लगाए गंभीर आरोप घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अनस का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में अस्पताल के बेड पर लेटे युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा: “पुलिस वाले 5 लाख रुपये मांग रहे थे। बहुत मारा और धमकाया। 50 हजार रुपये देकर छुड़ाया गया। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। पैर में गोली मार देंगे, जान से मार देंगे।” वीडियो ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिय...
भाजपा खुद आतंकी, इनसे बड़ा आतंकवादी कौन: स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला
Politics, State, Uttar Pradesh

भाजपा खुद आतंकी, इनसे बड़ा आतंकवादी कौन: स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला

झांसी/लक्ष्मी नारायण शर्मा। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को झांसी पहुंचे। संविधान सम्मान जनहित हुंकार यात्रा के तहत मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर तीखा आरोप स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा तो खुद आतंकी है। इनसे बड़ा आतंकवादी कौन है, जो ईवीएम को हाईजैक कर ले, लोकतंत्र को निगल जाए और हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले को समर्थन दे।" उन्होंने भाजपा के खिलाफ सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पर उंगली उठाने से पहले पार्टी को अपने दामन में झांकना चाहिए। देश की संपत्ति और बड़े उद्योगपति मौर्य ने अडानी और अंबानी का नाम लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता की अनदेखी करके भाजपा देश की राष्ट्रीय संपदा को निजी हाथों में बेच रही है। "देश की ...
बिहार से ट्रक भरकर भी नहीं मिलेंगी लड़कियां! ताऊ ने खाप पंचायत में खोला कड़वा सच
Politics, State, Uttar Pradesh

बिहार से ट्रक भरकर भी नहीं मिलेंगी लड़कियां! ताऊ ने खाप पंचायत में खोला कड़वा सच

मुजफ्फरनगर/रामबाबू मित्तल। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ लड़कियों की घटती संख्या पर चिंता भी व्यक्त की गई। पंचायत में पहुंचे एक बुज़ुर्ग ताऊ ने बेबाक अंदाज में कहा, "लड़कियां हैं ही नहीं, तो लड़कों की शादी कहां से हो जाएगी? अगर बिहार से एक ट्रक औरतें लाकर भी डाल दें, मिनटों में सब उठ जाएंगी।" लड़कियों की कमी और समाज का संतुलन ताऊ के मुताबिक, भ्रूण हत्या और बेटी को बोझ समझने वाली मानसिकता ने समाज को इस स्थिति में ला दिया है कि शादी और परिवार दोनों संकट में हैं। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कभी बेटियों को हल्के में लिया गया, आज वही घर बहू के लिए दर-दर भटक रहे हैं। परिवार और घर में अनुशासन की गिरावट ताऊ ने यह भी कहा कि पहले बुज़ुर्गों की बात अंतिम निर्णय होती थी, लेकिन अब घरों में अनुशासन और मर...
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी के मदरसे रडार पर, कानपुर-फतेहपुर में कार्रवाई तेज
State, Uttar Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी के मदरसे रडार पर, कानपुर-फतेहपुर में कार्रवाई तेज

लखनऊ/अभय सिंह राठौड़। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की जांच लगातार तेज हो गई है। खासकर उत्तर प्रदेश के कानपुर और फतेहपुर जिले के मदरसों पर निगरानी बढ़ाई गई है। जांच एजेंसियां इस बात की जानकारी जुटा रही हैं कि कहीं आतंकियों का नेटवर्क मदरसों से तो नहीं जुड़ा हुआ। मदरसे और आतंकियों का कनेक्शन सूत्रों के मुताबिक, कानपुर के आउटर इलाकों और कुछ मदरसों में रहने वाले कट्टरपंथी तत्वों का सीधा संबंध दिल्ली विस्फोट में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद, डॉ. परवेज और डॉ. आदिल से जुड़ा है। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां मदरसों में पढ़ने और पढ़ाने वाले सभी छात्रों और मौलवियों का डेटा मोबाइल नंबर सहित जुटा रही हैं। 40 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन जांच में पता चला है कि डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ के मोबाइल फोन में कई संदिग्ध संपर्क नंबर मिले हैं। इ...
आजम खान को कुचलने से मुस्लिम नेतृत्व खत्म नहीं होगा, हजार नए नेता तैयार होंगे: सपा विधायक का बड़ा बयान
State, Uttar Pradesh

आजम खान को कुचलने से मुस्लिम नेतृत्व खत्म नहीं होगा, हजार नए नेता तैयार होंगे: सपा विधायक का बड़ा बयान

बलिया/अमितेश सिंह। समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने आजम खान के खिलाफ दर्ज सौ से अधिक मुकदमों और उनकी जेल जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक नेता को कुचलने या खत्म करने से मुस्लिम नेतृत्व समाप्त नहीं होगा, बल्कि इससे नए और मजबूत नेता पैदा होंगे। रिजवी का संदेश: नेतृत्व खाली नहीं रहेगा सिकंदरपुर से निर्वाचित विधायक रिजवी ने कहा कि आजम खान को दबाने की कोशिश करने वाले यह समझ लें कि मुस्लिम समाज में नेतृत्व का अभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, "एक आजम खान के दबने से हजार आजम खान पैदा होंगे। जनता नए नेताओं को खुद जन्म देती है।" रिजवी ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू के निधन के बाद लोग सोचते थे देश नहीं चलेगा, लेकिन शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर जैसे नेता आए और देश का नेतृत्व जारी रहा। इसी तरह मुस्लिम नेतृत्व भी कभी खाली नहीं...
दिल्ली ब्लास्ट के बाद वेस्ट यूपी की मीट फैक्ट्रियों का कश्मीर कनेक्शन, खुफिया एजेंसियों ने खोला जांच का नया मोर्चा
State, Uttar Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट के बाद वेस्ट यूपी की मीट फैक्ट्रियों का कश्मीर कनेक्शन, खुफिया एजेंसियों ने खोला जांच का नया मोर्चा

मेरठ/शादाब रिज़वी। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर वेस्ट यूपी की मीट फैक्ट्रियों पर है। खुफिया एजेंसियां यहाँ तैनात कश्मीरी सुरक्षा गार्डों और छात्रों की व्यक्तिगत और वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल में जुट गई हैं। मीट फैक्ट्रियों में कश्मीरी सिक्योरिटी गार्डों की जांच सूत्रों के अनुसार, मेरठ, सहारनपुर, हापुड़, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, बरेली और अलीगढ़ सहित वेस्ट यूपी की कई मीट फैक्ट्रियों में सुरक्षा का जिम्मा कश्मीर मूल के गार्ड संभालते हैं। खुफिया एजेंसियां इन गार्डों की पहचान, पुराने रिकॉर्ड, आने-जाने की गतिविधियों, मुलाकातों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही हैं। साथ ही उनके बैंक अकाउंट और डिजिटल लेन-देन का विश्लेषण भी किया जा रहा है। डिजिटल और वित्तीय कनेक्शन पर भी फोकस सूत्रों ने बताया कि कई मीट फैक्ट्रियों में बिना पुलिस...