Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

15 वर्षीय भतीजे से प्रेम में पड़ी 35 वर्षीय चाची, घर से फरार; पुलिस ने रोका विवाह

गोरखपुर (प्रमोद पाल) – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 15 वर्षीय छात्र को उसकी 35 वर्षीय चाची घर से ही फरार कर ले गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों की तलाश की गई।

This slideshow requires JavaScript.

पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का यह मामला तब प्रकाश में आया जब कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र अपनी चाची के प्रेम में पड़ गया। 35 वर्षीय चाची गांव में ही रहती हैं, जबकि उनका पति बाहर नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार दोनों अक्सर बातचीत किया करते थे, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

जानकारी के अनुसार, यह जोड़ा 26 जनवरी की दोपहर घर से गायब हो गया। काफी तलाश और पुलिस की कार्रवाई के बाद पता चला कि दोनों शहर में ही हैं। सोमवार शाम तक समझाने-बुझाने के बाद भी दोनों विवाह करने पर अड़े रहे। अंततः पुलिस और परिजनों की मिन्नतों के बाद दोनों घर लौट आए।

पूछताछ में चाची और भतीजे ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और विवाह करने वाले थे। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। मामले में छात्र के माता-पिता और चाची के मायके वालों को थाने बुलाया गया था।

पुलिस ने कहा कि कानूनन नाबालिग की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई की गई और विवाह को टाल दिया गया।

Leave a Reply