Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

RBSE बोर्ड परीक्षा 2026: उत्तर पुस्तिकाओं में बड़ा बदलाव, अब मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस बार छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर नया अनुभव मिलेगा। बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था और गोपनीयता में कई बड़े बदलाव किए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

नई व्यवस्था के अनुसार, इस बार 10वीं की मुख्य उत्तर पुस्तिका में केवल 20 पेज और 12वीं में 28 पेज ही होंगे, जो पहले की तुलना में 4 पेज कम हैं। हालांकि, यदि छात्र की मुख्य उत्तर पुस्तिका भर जाती है, तो बोर्ड पहली बार 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराएगा। इससे छात्रों को अपने उत्तर विस्तार से लिखने में सुविधा मिलेगी।

सबसे बड़ी राहत यह है कि अब सप्लीमेंट्री कॉपी के लिए केंद्राधीक्षक के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षक ही जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त कॉपी जारी कर सकेंगे

परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बोर्ड ने पहली बार बारकोड व्यवस्था भी शुरू की है। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर यूनिक बारकोड रहेगा, जिससे नकल और उत्तर पुस्तिकाओं के अदला-बदली की संभावनाएं कम होंगी।

सीकर जिले में इस बार लगभग 1.05 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड का मानना है कि पेजों की संख्या कम करने से कागज की बर्बादी रोकी जा सकेगी और सप्लीमेंट्री कॉपी की सुविधा से होनहार छात्रों को अपने उत्तर बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply