Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

झारखंड में भी महाराष्ट्र जैसा परिणाम दोहराएगी BJP, हेमंत सरकार से निकाय चुनाव की जल्द घोषणा की मांग

रांची: झारखंड भाजपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि शहरी निकाय चुनाव पार्टी के आधार पर जल्द से जल्द कराए जाएँ। राज्य में रांची नगर निगम समेत अन्य शहरी निकाय चुनाव कई वर्षों से लंबित हैं।

This slideshow requires JavaScript.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और मधु कोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

महाराष्ट्र जैसा प्रदर्शन दोहराने का संकल्प

भाजपा प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि पार्टी सभी 48 नगर निकाय चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी और महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में भी दोहराया जाएगा।

चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएँ ताकि किसी भी प्रकार की धांधली और भ्रष्टाचार से बचा जा सके।

पराजय के डर से हेमंत सरकार पीछे?

भाजपा नेताओं का आरोप है कि हेमंत सरकार अपनी पराजय के डर से दलीय आधार पर चुनाव कराने से कतरा रही है। आदित्य साहू ने बताया कि दलीय आधार पर चुनाव में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ती है और प्रतिनिधि बनकर वे जनता की बेहतर सेवा कर पाते हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक अनंत ओझा, बिरंची नारायण, रणधीर सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र और कई अन्य नेता शामिल रहे।

 

Leave a Reply