Wednesday, May 27

Blog

‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा ने महाशिवरात्रि पर दिखाई सादगी, सूट और तिलक में भक्ति का संगम
Life Style

‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा ने महाशिवरात्रि पर दिखाई सादगी, सूट और तिलक में भक्ति का संगम

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री और हसीना अंजलि अरोड़ा ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ संस्कारी रूप में दर्शन दिए। सादे सूट और माथे पर तिलक के साथ अंजलि का यह लुक दर्शकों को बेहद भाया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। सादगी में भी दिखी खूबसूरती अंजलि ने इस अवसर पर क्रीम बेस पर ब्लैक ब्लॉक प्रिंट वाला सूट पहना, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। फ्लोरल बेल वाला प्रिंट और ब्लैक बॉर्डर के साथ दुपट्टा ओपन तरीके से कंधों पर रखा गया, जिससे उनका देसी और एलिगेंट लुक और भी निखर गया। जूलरी नहीं, सिर्फ नेचुरल टच अंजलि ने अपने लुक को बिना किसी जूलरी के ही स्टाइल किया। केवल हाथ में कलावा और माथे पर तिलक ने उनका लुक पूरा किया। नेचुरल मेकअप और सिंपल स्टाइलिंग ने उनकी भक्ति और सादगी को उभार दिया। बॉयफ्रेंड का सिंपल अंदाज ...
अपराजिता के नीले फूलों से महादेव को चढ़ाएं हर दिन
Life Style

अपराजिता के नीले फूलों से महादेव को चढ़ाएं हर दिन

नई दिल्ली। महादेव की पूजा में अपराजिता के नीले फूलों का विशेष महत्व है। यह पौधा, जिसे 'विष्णुप्रिया' और 'शंखपुष्पी' के नाम से भी जाना जाता है, अपनी सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए प्रिय है। मान्यता है कि भगवान शिव को यह फूल विशेष रूप से प्रिय हैं और इन्हें चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके अपराजिता के पौधे में फूल नहीं आते या पौधा केवल पत्तियों से भरा रहता है। गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि लगातार फूल पाने के लिए कुछ छोटी सावधानियां जरूरी हैं। मुरझाए फूलों को तुरंत हटाएं अपराजिता से लगातार फूल पाने का पहला नियम है 'डेड-हेडिंग'। जैसे ही किसी फूल का मुरझाना शुरू हो, उसे तुरंत तोड़ दें। अगर सूखे फूल लगे रहेंगे तो पौधा बीज बनाने में ऊर्जा खर्च करेगा और नए फूल नहीं आएंगे। मिट्टी को दें वर्मीकंपोस्ट पौधे की जड़ें मजबूत करने और फूलों की संख्या बढ़ा...
टीवी और साहित्य के त्रिवेणी: परितोष त्रिपाठी का ‘घनघोर इश्क’ और असल जिंदगी का इश्क
Life Style

टीवी और साहित्य के त्रिवेणी: परितोष त्रिपाठी का ‘घनघोर इश्क’ और असल जिंदगी का इश्क

भोपाल/नई दिल्ली। टीवी जगत के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन और एंकर परितोष त्रिपाठी ने सिर्फ हंसी ही नहीं बांटी, बल्कि प्रेम और साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘द कपिल शर्मा शो’ और अन्य रियलिटी व डांस प्रोग्राम्स में अपनी अनोखी शैली से दर्शकों का दिल जीतने वाले परितोष अब एक संजीदा कवि और लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। परितोष त्रिपाठी की तीन प्रकाशित किताबें – ‘मन पतंग दिल डोर’, ‘चाय-सी मोहब्बत’ और ‘घनघोर इश्क’ – पाठकों के बीच बेस्ट सेलर बन चुकी हैं। वे अपने सोलो प्ले ‘एसटीडी पीसीओ वाला प्यार’ के माध्यम से देशभर के दर्शकों से सीधे जुड़ रहे हैं। परितोष के अनुसार, “मेरे पास इश्क की कहानियां बहुत हैं, लेकिन सब आधी-अधूरी हैं। जितना अच्छा मैं इश्क लिखता हूं, उतना कर नहीं पाता। मैं खुद से ज्यादा शब्दों से प्रेम करता हूं। इसलिए हमेशा शब्दों का पलड़ा भारी रहता है।” कवि का सफर और शुरु...
हमारा काम पर्यावरण बचाना है, जमीन के पट्टे बांटना नहीं: NGT ने भोपाल BMC को फटकार
Madhya Pradesh, State

हमारा काम पर्यावरण बचाना है, जमीन के पट्टे बांटना नहीं: NGT ने भोपाल BMC को फटकार

भोपाल: भोपाल के भोज वेटलैंड की सुरक्षा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। भदभदा क्षेत्र में तालाब किनारे फैले अतिक्रमण मामले में NGT ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है, न कि जमीन के मालिकाना हक़ का फैसला। स्थानीय विरोध से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकी NGT की भोपाल बेंच ने भोपाल नगर निगम (BMC) के वकील गुंजन चौक्सी द्वारा दायर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) की समीक्षा की। रिपोर्ट के अनुसार 35 अतिक्रमणों में से 9 हटाए गए, लेकिन बाकी मामले स्थानीय लोगों के विरोध और जमीन के मालिकाना हक़ के विवाद के कारण रुके हुए हैं। भोज वेटलैंड एक अंतरराष्ट्रीय महत्व का रामसर स्थल है, जिस पर भोपाल के लोग पानी के लिए निर्भर हैं। यह क्षेत्र जैव विविधता के संरक्षण और शहर की जलवायु सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। NGT ने जोर देकर कहा कि इस तरह के वेटलैंड को अत...
मणिशंकर अय्यर का कांग्रेस में बगावत वाला बयान: केसी वेणुगोपाल को कहा ‘राउडी’, खुद को बताया गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी
Kerala, State

मणिशंकर अय्यर का कांग्रेस में बगावत वाला बयान: केसी वेणुगोपाल को कहा ‘राउडी’, खुद को बताया गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी

तिरुवनंतपुरम: विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर अब अपनी ही पार्टी में अलग-थलग नजर आ रहे हैं। कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी का सदस्य मानने से इनकार कर दिया, जिससे अय्यर ने पलटवार किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खरी-खोटी सुनाई। अय्यर ने केसी वेणुगोपाल को कहा ‘राउडी’ मालूम हो कि अय्यर ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को राउडी करार देते हुए सवाल उठाया कि कैसे ऐसी पार्टी के नेता को सरदार पटेल और राहुल गांधी के स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने खुद को गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी बताया, लेकिन स्पष्ट किया कि वे राहुलवादी नहीं हैं। पार्टी में विरोध और निंदा केरल विधानसभा चुनाव के पूर्व अय्यर के बयान पर पवन खेड़ा ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि उनके बयानों से विपक्ष को आसानी से हमला करने का मौका मिल जाता है। कांग्रेस नेता चेन्निथला रमेश ने भी उनके...
मौसम वैज्ञानिक से ‘बेचारा’ तक: लालू यादव के पुराने पंगों का राजद पर असर
Bihar, Politics, State

मौसम वैज्ञानिक से ‘बेचारा’ तक: लालू यादव के पुराने पंगों का राजद पर असर

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राजनीति गरमा गई है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के लिए ‘बेचारा’ शब्द का इस्तेमाल विवाद का केंद्र बन गया। लोजपा (रामविलास) सदस्यों ने सदन में हंगामा करते हुए नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। यह पहली बार नहीं है जब लालू यादव की पार्टी ने रामविलास पासवान का अपमान किया हो। 2013 में लालू यादव के चारा घोटाला मामले में सजा मिलने के बाद और जेल जाने के दौरान, रामविलास पासवान का धैर्य परीक्षा में पड़ा। लालू यादव की उस गलती का असर उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ा। 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में लोजपा लगातार राजद से बड़ी पार्टी बनी। लालू यादव से क्यों अलग हुए थे रामविलास पासवान? 2002 में गुजरात दंगों के बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले रामविलास पासवा...
बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने मौलाना और सांसद को दिया करारा जवाब
State, Uttar Pradesh

बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने मौलाना और सांसद को दिया करारा जवाब

संभल (वैभव पांं) – उत्तर प्रदेश के संभल में एक मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने अपनी शादी की मन्नत पूरी होने के बाद पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ यात्रा की। इस यात्रा में उन्होंने बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। यह कदम चर्चा का विषय बन गया और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क तथा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस पर आपत्ति जताई। तमन्ना का करारा जवाब तमन्ना मलिक ने कहा कि उनका कोई धर्म परम्परागत तौर पर तय नहीं है और वे हिंदू और इस्लाम दोनों त्योहारों को मानती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुर्का पहनना उनका व्यक्तिगत अधिकार है। तमन्ना ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि बुर्का मेरे बाप की जागीर नहीं, तो मैं कहना चाहती हूं कि उनका भी बुर्का किसी के पास जागीर नहीं है। सबकी अपनी मर्जी है, मैं अपने मन से पहनकर कांवड़ लेकर आई हूं।” सांसद और मौलाना के बयान पर पलटवार अमन त्यागी ने क...
कान्हा टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत
Madhya Pradesh, State

कान्हा टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत

मंडला (आकाश सिकरवार, भोजराज सिंह रघुवंशी) – कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही परिक्षेत्र में शनिवार को घायल अवस्था में मिले एक नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग और जबलपुर के वन्यजीव विशेषज्ञों ने तेंदुए को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन रेस्क्यू वाहन में उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। एनीकट नाला के पास मिला घायल तेंदुआ जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सरही परिक्षेत्र के दलदला बीट कक्ष क्रमांक 729, एनीकट नाला (बेंदीवारे दलदला वनमार्ग) के पास घायल अवस्था में मिला। गश्ती दल ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद भुआ बिछिया से वन अमला और जबलपुर स्थित वाइल्डलाइफ और फॉरेंसिक स्कूल की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया। पोस्टमार्टम और मौत का कारण तेंदुए का पोस्टमार्टम National Tiger Conservation Authority (NTCA), नई दिल्ली और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक,...
उज्जैन: बाबा महाकाल बने दूल्हा, साल की एक बार हुई भव्य भस्मारती
Madhya Pradesh, State

उज्जैन: बाबा महाकाल बने दूल्हा, साल की एक बार हुई भव्य भस्मारती

उज्जैन (प्रेम सिंह डोडिया, आकाश सिकरवार) – विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व का समापन बाबा महाकाल के सेहरा दर्शन के साथ हुआ। 16 फरवरी को भगवान महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया गया और उन्हें पुष्प मुकुट (सेहरा) पहनाया गया। यह साल में केवल एक बार होने वाली विशेष भस्मारती थी, जो दोपहर 12 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। रुद्राभिषेक और पंचामृत से हुआ अभिषेक सुबह 11 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद पंचामृत और पांच प्रकार के फलों के रस से भगवान का पूजन हुआ। बाबा महाकाल को नए वस्त्र और सप्तधान्य का मुखौटा पहनाया गया। पूजा के दौरान भगवान को चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड और अन्य आभूषणों से भी सजाया गया। पुष्प सेहरा और भोग आरती सप्तधान्य में चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, साल और खड़ा उड़द शामिल थे। भस्मारती के बाद पुष्पों से बने मुकुट के साथ आ...
पूर्णेश मोदी बने गुजरात विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर, राहुल गांधी की सदस्यता से जुड़े विवाद में बटोरी थीं सुर्खियां
Gujarat, Politics, State

पूर्णेश मोदी बने गुजरात विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर, राहुल गांधी की सदस्यता से जुड़े विवाद में बटोरी थीं सुर्खियां

अहमदाबाद (अचलेंद्र कटियार) – गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन डिप्टी स्पीकर का चुनाव सम्पन्न हुआ। सूरत से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को ध्वनिमत से विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस के विधायक शैलेश परमार का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। पूर्णेश मोदी तीन बार के विधायक हैं और राज्य में पूर्व में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के प्रदेश प्रमुख रहते हुए पूर्णेश मोदी कुछ समय हाशिए पर चले गए थे। हाल ही में उन्हें नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, जिसके बाद उनका मजबूत राजनीतिक कमबैक हुआ है। राष्ट्रीय सुर्खियों में रहे पूर्णेश मोदी तब देशभर की सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोडी सरनेम मानहानि केस में गुजरात की कोर्ट के चक्कर लगवाए थे। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके...