Monday, May 25

Blog

टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका से हार ने बढ़ाए सवाल, जिम्बाब्वे से मैच से पहले करनी होगी रणनीति में फिक्स
Sports

टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका से हार ने बढ़ाए सवाल, जिम्बाब्वे से मैच से पहले करनी होगी रणनीति में फिक्स

अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारतीय टीम की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले अजेय नजर आ रही टीम इंडिया अब साधारण नजर आने लगी है। फैंस, विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर सभी चाहते हैं कि टीम अगले मैच से पहले अपनी रणनीति सुधार ले। 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। भारतीय टीम की हार से उठ रहे सवाल अभिषेक शर्मा की फॉर्म: दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब तक फ्लॉप रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब उनकी जगह संजू सैमसन को शामिल किया जाना चाहिए। अक्षर पटेल को बाहर रखना: विपक्षी टीम में लेफ्टी बैटर्स को देखकर टीम में सुंदर को चुना गया, जबकि आंकड़े बताते हैं...
T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हारा तो क्या होगा, कट जाएगा सेमीफाइनल का रास्ता? जानें पूरा सेनेरियो
Sports

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हारा तो क्या होगा, कट जाएगा सेमीफाइनल का रास्ता? जानें पूरा सेनेरियो

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था, इसलिए फैंस को एक रोमांचक टक्कर की उम्मीद है। सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण धुल गया था। वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले सुपर-8 मैच में श्रीलंका को बड़ी जीत से हराया। इंग्लैंड से हारने पर पाकिस्तान की सेमीफाइनल की स्थिति अगर पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हार जाता है, तो इंग्लैंड 2 में से 2 मुकाबले जीतकर 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बने रहेंगे और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। पाकिस्तान के पास केवल एक मुकाबला बचेगा, जो 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ है। इस मुकाबले में पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उन्हें 3 अंक मिल सकें। इसके बाद पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि: ...
T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत के बाद सुपर-8 में उथल-पुथल, देखें सभी टीमों की स्थिति
Sports

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत के बाद सुपर-8 में उथल-पुथल, देखें सभी टीमों की स्थिति

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट की कुल 20 टीमों में से अब 12 का सफर समाप्त हो चुका है। सुपर-8 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं, जबकि ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। ग्रुप में टॉप-2 टीमों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। सुपर-8 ग्रुप 1 पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट 1 वेस्टइंडीज 1 1 0 0 2 +5.35 2 साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 2 +3.8 3 भारत 1 0 1 0 0 -3.8 4 जिम्बाब्वे 1 0 1 0 0 -5.35 सुपर-8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट ...
पहली बीवी से बदला लेने के लिए नहीं, जिंदगी के नए अध्याय में शिखर धवन ने की दूसरी शादी, अफवाहों पर लगाई लताड़
Sports

पहली बीवी से बदला लेने के लिए नहीं, जिंदगी के नए अध्याय में शिखर धवन ने की दूसरी शादी, अफवाहों पर लगाई लताड़

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में आयरलैंड की सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई है। 40 साल की उम्र में यह शादी उनके जीवन का नया अध्याय है। शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि शिखर ने पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से बदला लेने के लिए दूसरी शादी की। इस पर गब्बर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। शिखर धवन ने बयान जारी कर कहा शिखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा:"मुझे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट दिखी, जिनमें मेरे निजी जीवन के बारे में निराशाजनक बातें कही गई हैं। मैंने कभी भी अतीत को अपने साथ नहीं ढोया, पिच पर भी और बाहर भी। मैं पॉजीटिविटी में भरोसा रखता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं।" उन्होंने आगे कहा:"यह मेरी जिंदगी का नया चैप्टर है। मुझे जो फैंस, दोस्त, परिव...
तिलक वर्मा पर आग बनकर बरसे भारतीय दिग्गज, प्लेइंग 11 में रहने पर भी उठाए सवाल
Sports

तिलक वर्मा पर आग बनकर बरसे भारतीय दिग्गज, प्लेइंग 11 में रहने पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले के बाद भारतीय क्रिकेट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर भी कड़ी आलोचना सामने आई है। चोट और फॉर्म का असर वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी। एशिया कप में भारत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले तिलक वर्मा अब वर्ल्ड कप में कमजोर नजर आ रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में केवल 107 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 118.88 का। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तिलक ने खराब शॉट खेलकर आउट होकर टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। श्रीकांत ने तिलक वर्मा को जमकर सुनाया भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,"अगर संजू सैमसन प्लेइंग 11 में आते हैं, तो तिलक वर्मा की फिर कोई जगह नहीं ब...
जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुफ्त में लाइव
Sports

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुफ्त में लाइव

हुबली: इस सीजन का रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का खिताबी मुकाबला 24 फरवरी से कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में होगा। जम्मू-कश्मीर की टीम, पारस डोगरा की कप्तानी में, पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका हाथ में लिए मैदान में उतरेगी। वहीं कर्नाटक, देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी में, एक दशक से भी ज्यादा समय बाद अपना खिताब लौटाने का प्रयास करेगी। कर्नाटक अब तक कुल 8 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। जम्मू-कश्मीर का गोल्डन चांस जम्मू-कश्मीर ने इस सीजन सिर्फ अपने शुरुआती मुकाबले में मुंबई से 35 रन से हार का सामना किया। इसके बाद टीम ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और बंगाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस खिताबी मुकाबले में टीम के पास न केवल जीत का मौका है, बल्कि राज्य में क्रिकेट की दिशा बदलने का भी सुनहरा अवसर है। कर्नाटक की मजबूत चुनौती कर्नाटक ने सेमीफा...
107 रन की हार में भी जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बने सबके बॉस
Sports

107 रन की हार में भी जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में बने सबके बॉस

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह जिम्बाब्वे की टी20 फॉर्मेट में अब तक की सबसे बड़ी हार रही। हालाँकि, इस हार के बावजूद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने इतिहास रच दिया। ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने रचा इतिहास ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप में अब तक की सबसे बड़ी 10वें विकेट की साझेदारी बन गई। इससे पहले किसी वर्ल्ड कप में 10वें विकेट के लिए इतनी बड़ी साझेदारी नहीं हुई थी। ब्रैड इवांस: 21 गेंद में 43 रन, स्ट्राइक रेट 200+, 2 चौके और 5 छक्के रिचर्ड नगारवा: 6 गेंद में 7 रन नाबाद, 1 छक्का इस जोड़ी ने हार के बावजूद जिम्बाब्वे के क्रिकेट प्रेमियों को ...
T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ा टीम इंडिया का सिरदर्द, सेमीफाइनल की राह और मुश्किल
Sports

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ा टीम इंडिया का सिरदर्द, सेमीफाइनल की राह और मुश्किल

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के पहले दौर में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी दमदार जीत दर्ज की। इस जीत ने भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह और मुश्किल बना दी है। भारत पहले मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रनों से हार चुका है। ग्रुप की टॉप-2 टीम ही सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। नेट रन रेट ने बढ़ाई मुश्किल भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के दो मुख्य समीकरण हैं। पहला, अगर भारत अपने बचे हुए दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका भी दोनों मैच जीत जाता है, तो नेट रन रेट का कोई महत्व नहीं रहेगा और भारत सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के साथ आगे बढ़ जाएगा। लेकिन दूसरा समीकरण जरा जटिल है। यदि भारत दोनों मैच जीतता है, जबकि साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे को हराने के बाद वेस्टइंडीज से हार जाता है, तो भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका तीनों के 4-4 पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में नेट रन ...
‘अब भारत है, तो भारत ही सही’, वेस्टइंडीज से हार के बाद सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को दी खुली चुनौती
Sports

‘अब भारत है, तो भारत ही सही’, वेस्टइंडीज से हार के बाद सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को दी खुली चुनौती

मुंबई: वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 107 रनों की करारी हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बड़ा बयान दिया है। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम महज 147 रनों पर सिमट गई। इस हार ने टीम को झकझोर दिया, लेकिन रजा ने बहानों के बजाय कड़वे सच को स्वीकार करने पर जोर दिया। बहानेबाजी से कुछ नहीं होगा मैच के बाद वेन्यू और मौसम जैसी चुनौतियों पर बात करते हुए रजा ने कहा, “मैं बहानों के बारे में नहीं सोचना चाहता। अगर हम वेन्यू या मौसम के बारे में सोचेंगे, तो हम इस मैच से कुछ नहीं सीख पाएंगे। हमारे लिए महत्वपूर्ण यह है कि हम इस हार से सबक लें। अगर हम आगे बढ़ने लायक हैं, तो हमें हर जगह अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी, चाहे वह भारत हो या श्रीलंका। वेन्यू में बदलाव मुझे परेशान नहीं करता।” चेपॉक में भारत के खिलाफ महामुकाबला जिम्बाब्वे का अगला मुकाबला अब भा...
चलती बस में लगी अभिषेक की क्लास, चेन्नई पहुंचते ही गंभीर का रुद्र रूप वायरल
Sports

चलती बस में लगी अभिषेक की क्लास, चेन्नई पहुंचते ही गंभीर का रुद्र रूप वायरल

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में हड़कंप मचा हुआ है। टीम की बल्लेबाजी, विशेषकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की खराब फॉर्म, अब विशेषज्ञों और फैंस के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस चिंता को और गहरा रहा है, जिसमें टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा के बीच चलती बस में बेहद गंभीर बातचीत दिखाई दे रही है। चेन्नई एयरपोर्ट पर वायरल नज़ारा जैसे ही टीम चेन्नई एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले के लिए उतरी, एयरपोर्ट के बाहर खड़ी टीम बस में कैमरे ने एक नज़ारा कैद किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच गंभीर और खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा बस में ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। गंभीर अभिषेक को आक्रामक और गंभीर अंदाज में समझाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडि...