Monday, May 25

Blog

राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 25 लाख यात्री प्रभावित
Rajasthan, State

राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 25 लाख यात्री प्रभावित

जयपुर। राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स ने आरटीओ और डीटीओ की नीतियों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण प्रदेश की 30 हजार निजी बसें सड़कों से गायब हैं और लगभग 25 लाख यात्री प्रभावित हो रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल पर वार्ता विफल सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अखिल अरोड़ा की अध्यक्षता में बस संचालकों और प्रशासन के बीच वार्ता हुई। बैठक में प्रवीण अग्रवाल और सत्यनारायण जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। लेकिन पहला दौर पूरी तरह बेनतीजा रहा। राजस्थान के बाद अब गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के निजी बस ऑपरेटर्स ने भी हड़ताल का समर्थन किया है, जिससे यह आंदोलन अंतरराज्यीय रूप ले चुका है। सड़कों पर सन्नाटा, यात्री परेशान हड़ताल के चलते जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर के बस अड्डों पर भारी भीड़ जमा है। र...
कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पिता और 14 वर्षीय बेटी की लाश मिलने से हड़कंप, तेजस और गोमती एक्सप्रेस रुकी
State, Uttar Pradesh

कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पिता और 14 वर्षीय बेटी की लाश मिलने से हड़कंप, तेजस और गोमती एक्सप्रेस रुकी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार रात कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय पिता और 14 वर्षीय बेटी का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव रेलवे ट्रैक पर पाए जाने के कारण तेज़स और गोमती एक्सप्रेस ट्रेन लगभग आधे घंटे तक खड़ी रही। घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। सूचना मिलने पर क्रॉसिंग के गेटमैन ने रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारिक विवाद की आशंका गंगाघाट थाना क्षेत्र के एसएसआई दिलीप प्रजापति ने बताया कि मृतक पिता और पुत्री कानपुर के कल्याणपुर निवासी थे और वर्तमान में सहजनी में रह रहे थे। पिता की ससुराल कानपुर में है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई प्रतीत होती है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ट्रेन के आ...
गुजरात चुनाव आयोग के नए CEO बने संदीप सागले, अहमदाबाद और अन्य शहरों के चुनाव अब उनके जिम्मे
Gujarat, Politics, State

गुजरात चुनाव आयोग के नए CEO बने संदीप सागले, अहमदाबाद और अन्य शहरों के चुनाव अब उनके जिम्मे

अहमदाबाद। गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पूरा होने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य के नए चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के रूप में 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सागले को नियुक्त किया है। संदीप सागले ने इससे पहले गुजरात के डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पोर्ट्स अथॉरिटी की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी नियुक्ति से पहले यह पद आईएएस हरित शुक्ला (1999 बैच) के पास था, जिनके अधीन गुजरात में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न हुआ। संदीप सागले कौन हैं? जन्म: 16 नवंबर 1973, महाराष्ट्र मूल घर: अकोला तहसील, अकोला जिला, महाराष्ट्र आईएएस बैच: 2007, गुजरात कैडर पूर्व पद: अहमदाबाद कलेक्टर, बनासकांठा और भरूच जिलों के कलेक्टर अन्य जिम्मेदारियां: गांधीनगर महानगरपालिका के कमिश्नर संदीप सागले को उनकी साफ-सुथरी छवि और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है। ग...
‘मिनी विधानसभा’ का महासंग्राम: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की फाइनल लिस्ट जारी, 28 फरवरी को मतदान
Bihar, State

‘मिनी विधानसभा’ का महासंग्राम: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की फाइनल लिस्ट जारी, 28 फरवरी को मतदान

पटना। ‘मिनी विधानसभा’ के नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025-26 का बिगुल बज चुका है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा या आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, मुकाबला रोचक जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अभिषेक कुमार, आंचल कुमार, अनुष्का कुमारी, दिव्या कुमारी, गीता कुमारी, प्रिंस कुमार, रिंकल यादव, सबा आफरीन, संटु कुमार, शांतनु शेखर और शिव कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 8, महासचिव के लिए 9, संयुक्त सचिव के लिए 6 ...
‘या तो हाईवे बनाओ, या टोल हटाओ’: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ फरार हुए हमलावर
Madhya Pradesh, State

‘या तो हाईवे बनाओ, या टोल हटाओ’: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ फरार हुए हमलावर

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार शाम नेशनल हाईवे 719 स्थित बरेठा टोल प्लाजा गोलियों की गूंज से दहल उठा। बाइक सवार दो युवकों ने टोल बूथ पर पहुंचकर पहले एक पर्ची सौंपी और फिर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुछ ही सेकंड में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पर्ची थमाते ही बरसाईं गोलियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिंड की ओर से आए दो युवक बाइक पर सवार थे। एक युवक हेलमेट पहने हुए था ताकि पहचान छिपी रहे। वह सीधे बूथ नंबर-7 पर पहुंचा, जहां सुपरवाइजर रोहित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। हमलावर ने रोहित कुमार को एक पर्ची देते हुए कहा कि इसे मैनेजर तक पहुंचा दें। रोहित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक ने कमर से पिस्टल निकाल...
क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई
Bihar, State

क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई

पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक प्रकरण में आज 24 फरवरी को पटना के कुटुंब न्यायालय (सिविल कोर्ट) में अहम सुनवाई होनी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि यह तारीख दोनों के रिश्ते के भविष्य को तय करने वाली साबित हो सकती है। कोर्ट आज दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुलह की संभावनाओं पर विचार कर सकता है। यदि समझौते की राह नहीं निकली, तो तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पिछली सुनवाई में नहीं पहुंचे थे पवन सिंह 11 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह पारंपरिक साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर कोर्ट पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि उस दिन पवन सिंह शारीरिक रूप से अदालत में पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने अदालत को बताया था कि पवन सिंह की तबीयत खराब है और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वे अस्पताल में...
‘100 विधायक लाओ, एक हफ्ते के लिए सीएम बन जाओ’: बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार—‘अपने विधायक बचा लें तो बड़ी बात’
Politics, State, Uttar Pradesh

‘100 विधायक लाओ, एक हफ्ते के लिए सीएम बन जाओ’: बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार—‘अपने विधायक बचा लें तो बड़ी बात’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में उस समय नया उबाल आ गया जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर दे दिया। लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में उन्होंने कहा, “100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे के बीच दिए गए इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे लेकर सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। ‘पहले अपने विधायक संभाल लें’—केशव मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी में बीजेपी से तो कोई आने वाला नहीं है। अखिलेश यादव अपने विधायकों को बचा लें तो बड़ी बात होगी।” उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तंज कसते हुए लिखा कि गुंडई की राजनीति की विरासत ज्यादा दिन नहीं चलती। मौर्य के इस बयान के बाद सियासी जुबानी ज...
बाड़मेर में बोर्ड परीक्षा से पहले सनसनी: क्लासरूम से 12वीं छात्र का अपहरण, धोरों में बेरहमी से पिटाई
Rajasthan, State

बाड़मेर में बोर्ड परीक्षा से पहले सनसनी: क्लासरूम से 12वीं छात्र का अपहरण, धोरों में बेरहमी से पिटाई

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जैसार गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले चार बदमाशों ने सरकारी स्कूल के क्लासरूम में घुसकर 12वीं के छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। आरोपियों ने छात्र को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए कैंपर गाड़ी में डाला और 10 किलोमीटर दूर सुनसान धोरों में ले जाकर नाखून उखाड़ दिए तथा दांत तोड़ डाले। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भय और आक्रोश का माहौल है। परीक्षा से पहले स्कूल में ‘तांडव’ सोमवार सुबह 8:30 बजे राजनीतिक विज्ञान का बोर्ड पेपर शुरू होना था। छात्र परीक्षा हॉल में बैठ चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:05 बजे एक कैंपर गाड़ी स्कूल परिसर में दाखिल हुई। चार युवक सीधे 12वीं की कक्षा में पहु...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट ठप, 30 मिनट तक फंसा परिवार; निवासियों का फूटा गुस्सा
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट ठप, 30 मिनट तक फंसा परिवार; निवासियों का फूटा गुस्सा

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और आम्रपाली किंग्सवुड सोसायटी में रविवार को लिफ्ट खराब होने से एक ही परिवार के चार सदस्य करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और आक्रोशित निवासियों ने एओए व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट के भीतर पंखा बंद था और वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे अंदर घुटन की स्थिति बन गई। बुजुर्ग महिला और नौ वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। समय पर राहत न मिलने से परिजनों में दहशत और गुस्सा दोनों बढ़ते गए। बेसमेंट जाते समय बीच में अटकी लिफ्ट एल-9 टावर में रहने वाले अचिन राठौर के अनुसार उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी, बहन और बेटा ग्राउंड फ्लोर से बेसमेंट पार्किंग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक रुक गई और दरवाजा नहीं खुला। कई बार अलार्म बजाने और बटन...
चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: उड़ान बनी ‘उड़ता ताबूत’, जांच में टटोलें जा रहे 6 बड़े कारण
Natioanal

चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: उड़ान बनी ‘उड़ता ताबूत’, जांच में टटोलें जा रहे 6 बड़े कारण

नई दिल्ली/रांची, 24 फरवरी 2026। झारखंड से दिल्ली आ रहा एक एयर एंबुलेंस सोमवार रात चतरा जिले के सिमरिया जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा यह विमान कुछ ही मिनटों में ‘उड़ता ताबूत’ बन गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। 23 मिनट में टूटा संपर्क रिपोर्ट के अनुसार, यह चार्टर्ड विमान रांची के Birsa Munda Airport से शाम 7:11 बजे उड़ा था। DGCA के मुताबिक, 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से इसका संपर्क टूट गया। विमान वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व दिशा में था, तभी रडार से गायब हो गया। कुछ देर बाद चतरा के जंगलों में मलबा मिला। ...