Tuesday, February 24

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत के बाद सुपर-8 में उथल-पुथल, देखें सभी टीमों की स्थिति

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट की कुल 20 टीमों में से अब 12 का सफर समाप्त हो चुका है। सुपर-8 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ने जगह बनाई है।

This slideshow requires JavaScript.

सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं, जबकि ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। ग्रुप में टॉप-2 टीमों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

सुपर-8 ग्रुप 1 पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 वेस्टइंडीज 1 1 0 0 2 +5.35
2 साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 2 +3.8
3 भारत 1 0 1 0 0 -3.8
4 जिम्बाब्वे 1 0 1 0 0 -5.35

सुपर-8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 इंग्लैंड 1 1 0 0 2 +2.55
2 पाकिस्तान 1 0 0 1 1 0
3 न्यूजीलैंड 1 0 0 1 1 0
4 श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.55

इस पॉइंट टेबल से साफ है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-1 में बढ़त बना ली है, जबकि भारत और जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल की दौड़ में वापसी के लिए बड़े अंतर से जीत की जरूरत होगी। ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने मजबूत शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास अभी एक मुकाबला बचा है।

Leave a Reply