Tuesday, February 24

टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका से हार ने बढ़ाए सवाल, जिम्बाब्वे से मैच से पहले करनी होगी रणनीति में फिक्स

अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारतीय टीम की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले अजेय नजर आ रही टीम इंडिया अब साधारण नजर आने लगी है।

This slideshow requires JavaScript.

फैंस, विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर सभी चाहते हैं कि टीम अगले मैच से पहले अपनी रणनीति सुधार ले। 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब ढूंढने होंगे।


भारतीय टीम की हार से उठ रहे सवाल

  1. अभिषेक शर्मा की फॉर्म: दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब तक फ्लॉप रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब उनकी जगह संजू सैमसन को शामिल किया जाना चाहिए।

  2. अक्षर पटेल को बाहर रखना: विपक्षी टीम में लेफ्टी बैटर्स को देखकर टीम में सुंदर को चुना गया, जबकि आंकड़े बताते हैं कि अक्षर ने 49 बार लेफ्ट हैड बैटर्स को आउट किया है। इस फैसले पर बड़ी बहस हो रही है।

  3. लेफ्ट हैंड बैटर्स की भरमार: टीम इंडिया में शामिल आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। लेफ्ट हैंडर्स की अधिकता शायद टीम के संतुलन को प्रभावित कर रही है।

  4. स्पिन गेंदबाजों के सामने बैटिंग: साउथ अफ्रीकी स्पिनरों के खिलाफ हमारे बैटर्स असहाय नजर आए, जबकि उनके बल्लेबाज हमारे स्पिनर्स के खिलाफ आसानी से रन बना रहे थे।

  5. रिंकू सिंह का नंबर: जिस क्रम पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आते हैं, वहां उनका टैलेंट पूरी तरह नहीं उभर पाता, जिससे टीम का कॉम्बिनेशन भी कमजोर होता है।

टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में वापसी की कोशिश करेगी। जिम्बाब्वे को भी पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों 107 रनों से हार मिली थी।

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए न केवल जीत की बल्कि रणनीति और संतुलन सुधारने का भी मौका है।

Leave a Reply