Monday, May 25

Blog

8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को करना पड़ सकता है 3 साल का इंतजार, 2028 तक लागू होने की संभावना
State

8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को करना पड़ सकता है 3 साल का इंतजार, 2028 तक लागू होने की संभावना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है, जिससे देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्साह का माहौल है। हालांकि, उन्हें इसके वास्तविक लाभ के लिए अब भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अनुमान है कि आयोग की सिफारिशें 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक ही लागू हो पाएंगी। सरकार ने हाल ही में आयोग के लिए नियम और शर्तें (Terms of Reference - ToR) को मंजूरी दी है। यह आयोग न्यायमूर्ति रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित किया गया है, जिसे अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यानी आयोग अप्रैल 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। पिछले वेतन आयोगों से सबक 6वां वेतन आयोग अक्टूबर 2006 में गठित हुआ और मार्च 2008 में रिपोर्ट सौंपी गई। सरकार ने इसे अगस्त 2008 में मंजूरी दी थी — यानी लगभग 22 महीने का समय लगा। 7वां वेतन आयोग फरवरी 201...
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने किया शौर्य स्मारक से “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ
State

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने किया शौर्य स्मारक से “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ

भोपाल, 31 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।दोनों ने शौर्य स्मारक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत माता व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक दौड़, देश की एकता और अखंडता के लिए – रन फॉर यूनिटी” को शौर्य स्मारक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।...
State

घट्टिया विधानसभा के बीएलओ व सुपरवाइजरों का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न

उज्जैन, 31 अक्टूबर 2025 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के 280 बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जनपद सभागृह उज्जैन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजाराम करजरे के निर्देशानुसार दो सत्रों — प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे — में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य मास्टर ट्रेनर दशरथ सिंह गोयल, सहायक प्रशिक्षक अपूर्व शर्मा, किशोर हीरावत, दीपेंद्र तिवारी एवं दिलशाद कुरैशी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों के मतदाताओं की घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से जानकारी संकलित करें और वर्ष 2003 की मतदाता सूची से उनका लिंक स्थापित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्ण रूप से ...
State

कर्मचारी कल्याण कोष का दीपावली मिलन समारोह व बैठक 2 नवम्बर को

उज्जैन, 31 अक्टूबर 2025 शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में कार्यरत पीएमयूएम शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना अब दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को ₹25 लाख तक की सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना की व्यापकता बढ़ाने और अधिक से अधिक शिक्षकों तक पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, प्रदेश के सभी जिलों में दीपावली मिलन समारोह सह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में उज्जैन जिला इकाई द्वारा यह आयोजन रविवार, 2 नवम्बर को दोपहर 1 बजे, माता मंदिर दशहरा मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांतीय वरिष्ठ सचिव रूपसिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष बंशीलाल सोनी ने बताया कि बैठक में कल्याण कोष की अनिवार्यता, उसकी उपयोगिता और व्यापकता पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही, स्थानीय ज्वलंत मुद्दों — जैसे ई-अटेंडेंस व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक समस्याओं — पर स्थायी समा...
सरदार पटेल, राष्ट्रहित प्रथम के विचार पर सदैव अडिग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
State

सरदार पटेल, राष्ट्रहित प्रथम के विचार पर सदैव अडिग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आज़ादी के बाद बिखरी हुई 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की अखंडता को सुदृढ़ किया। उनका यह कार्य स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे अद्भुत और प्रेरणादायक उपलब्धियों में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार शौर्य स्मारक में आयोजित “एक दौड़ देश की एकता और अखंडता के लिए — रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, भारत माता एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की मधुर धुनो...
State

इंदौर में आज उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

इंदौर, 31 अक्टूबर 2025।मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर इंदौर में आज एक नवम्बर को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। शहरभर में विभिन्न सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला से उत्सव का माहौल रहेगा। मुख्य समारोह लता मंगेशकर सभागृह, राजेंद्र नगर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक पेश करेंगी। जिले में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रमुख...
“तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के तहत छात्राओं ने लिया तम्बाकू मुक्त जीवन का संकल्प
State

“तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के तहत छात्राओं ने लिया तम्बाकू मुक्त जीवन का संकल्प

इंदौर, 31 अक्टूबर 2025।“तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के अंतर्गत इंदौर के गवर्नमेंट जीजा बाई हॉस्टल में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू सेवन के खतरों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल इंदौर की दंत चिकित्सक डॉ. तृप्ति सिंह भाटी एवं डीआईसी दंत चिकित्सक डॉ. नीति पंडित ने छात्राओं और किशोरियों को मौखिक स्वच्छता के महत्व तथा तम्बाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तम्बाकू सेवन से मुख कैंसर, दांतों में दाग, मसूड़ों की सूजन और दंत क्षरण जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के नोडल अधिकारी डॉ. पारस रावत ने विद्यार्थियों को तम्बाकू के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी खतरों से अवगत करा...
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज, यातायात सुधार पर होगी अहम चर्चा
State

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज, यातायात सुधार पर होगी अहम चर्चा

इंदौर, 31 अक्टूबर 2025।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार, 1 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में आयोजित की जाएगी। बैठक में शहर और जिले में सड़क सुरक्षा तथा यातायात सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन, संकेतक बोर्ड, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण नियंत्रण, और जनजागरूकता अभियानों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी अवधि के लिए नई कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे।प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से अपेक्षा की है कि वे अपने विभागीय सुझाव और प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहें, ताकि सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा ...
State

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर निवेश, नवाचार और रोज़गार का नया संकल्प — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ

इंदौर, 31 अक्टूबर 2025।मध्यप्रदेश ने आज अपने गौरवशाली इतिहास के 70वें वर्ष में प्रवेश किया। एक नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए इस राज्य ने बीते दो दशकों में विकास की ऐसी यात्रा तय की है, जिसने प्रदेश को भारत के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में ला खड़ा किया है। इस वर्ष राज्योत्सव “अभ्युदय मध्यप्रदेश” थीम के साथ मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है — निवेश, नवाचार और रोज़गार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि “मध्यप्रदेश भारत का हृदय है — जो अपने वन, जल, अन्न, खनिज, शिल्प, कला, संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध है। देवउठनी ग्यारस के पावन पर्व पर राज्योत्सव का आयोजन हमारी संस्कृति और विकास दोनों का संगम है।” उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। “...
State

भारत की विधायक कल्पना देवी होंगी “रियो ग्रीन इन्वेस्टमेंट समिट” में शामिल — ब्राज़ील में रखेंगी भारत का दृष्टिकोण

कोटा (राजस्थान)।लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना देवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले “Rio Parliamentary Green Investment Summit” में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन 2 से 4 नवम्बर 2025 तक हिल्टन कोपाकबाना, रियो डी जेनेरो (ब्राज़ील) में आयोजित होगा। यह आयोजन Climate Parliament (अंतरराष्ट्रीय सांसद नेटवर्क) और संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें Green Climate Fund (GCF), Climate Compatible Growth (CCG) तथा Climate Emergency Collaboration Group (CECG) जैसी विश्वस्तरीय संस्थाएँ सहयोगी हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य विश्वभर में हरित ऊर्जा निवेश (Green Investment) को बढ़ावा देना, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देना और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए नीतिगत वातावरण को ...