राष्ट्रहित प्रथम” की भावना पर सदैव अडिग रहे सरदार पटेल – रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
भोपाल, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रप्रेम, अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्र भारत की 562 रियासतों का विलय कर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। यह कार्य विश्व इतिहास की सबसे अद्भुत प्रशासनिक उपलब्धियों में से एक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शौर्य स्मारक परिसर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम को झंडी दिखाने के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत माता व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व दृढ़ निश्चय, स्पष्ट विचार, करुणा और कर्मठता से पहचाना जाता है। वे हमेशा "राष्ट्रहित प्रथम" के ...








