महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का छाया क्रेज, टीम इंडिया की जीत से मनी दिवाली
नई दिल्ली। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले ने पूरे देश में उत्साह और जोश की लहर दौड़ा दी। टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ मानो देशभर में एक बार फिर दिवाली मनाई गई। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ सहित तमाम शहरों के पब, बार और रेस्टोरेंट्स में क्रिकेट प्रेमी चौकों-छक्कों पर झूम उठे।
दिल्ली के हर कोने में दिखा क्रिकेट का जुनूनराजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस, साकेत, राजौरी गार्डन, मायापुरी और साउथ एक्सटेंशन जैसे इलाकों में बड़े पर्दों पर मैच देखते फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हर चौके और छक्के पर ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंज उठे। शेफाली वर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शेफाली की धमाकेदार पारी ने बढ़ाया रोमांच15वें ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली ने फ्रंट फुट पर शानदार हवाई शॉट लगाकर पूरे स्टेडियम में बिजली सी दौड़ा दी। वह अपने शतक से चूक गईं, लेकिन 87 रनों की आतिशी पा...










