ऑस्ट्रेलिया के कदम की तर्ज पर आंध्र प्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी
विशाखापत्तनम: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद अब ऐसा कदम भारत में भी उठाया जा सकता है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा है कि कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को पूरी तरह समझ नहीं पाते। ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने के लिए मजबूत कानूनी ढांचे की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण
पिछले महीने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों को टिकटॉक, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म चलाने से रोक दिया। बच्चों के लिए नए अकाउंट बनाना भी प्रतिबंधित है और पुराने अकाउंट को डिएक्टिवेट करना होगा। इस फैसले ने दुनिया भर में चर्चा पैदा की और पैरंट्स ने इसे सकारात्मक कदम माना।
आंध्र प्रदेश का प्लान
मीडिया रिपोर्टों के...










