स्मार्ट टीवी सस्ते में, 7 ऑप्शन सिर्फ 7,799 रुपये से शुरू
नई दिल्ली: नए साल के शुरू होते ही कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें कम हो गई हैं। इनमें स्मार्ट टीवी भी शामिल हैं। अगर आप नई टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर 32 इंच के स्मार्ट टीवी मात्र 7,799 रुपये से शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा इन पर कार्ड और बैंक डिस्काउंट का भी फायदा अलग से लिया जा सकता है।
हमने आपके लिए 7 सस्ते स्मार्ट टीवी के विकल्प चुने हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग ब्रांड और मॉडल के अनुसार 10,000 रुपये तक जाती है।
MarQ by Flipkart (32HDCDQEE1B)
फ्लिपकार्ट की अपनी कंपनी MarQ का 32 इंच HD स्मार्ट टीवी 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट और 24W के स्पीकर्स हैं। टीवी में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। सही कार्ड के साथ 1,250 से 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट भी लिया जा सक...










