Airtel 5G में बड़ा बदलाव, अब Jio वाली टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल
नई दिल्ली: भारत में 5G इंटरनेट की दौड़ में Airtel ने अपनी रणनीति बदलते हुए NSA 5G से SA 5G (Stand Alone 5G) पर शिफ्ट होने का ऐलान किया है। इसे Jio शुरुआत से ही इस्तेमाल कर रहा है। SA 5G को शुद्ध 5G टेक्नोलॉजी माना जाता है, यानी इसमें पुराने 4G नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं होता। इसका मतलब है कि Airtel अब अपने मोबाइल यूजर्स को असल 5G स्पीड और बेहतर कवरेज उपलब्ध कराएगा।
NSA 5G और SA 5G में फर्कNSA यानी Non-Standalone 5G तकनीक में 5G की स्पीड मिलती थी और फोन पर 5G का सिंबल भी दिखता था, लेकिन यह पुराने 4G इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता था। इसलिए इंटरनेट इस्तेमाल करते समय यूजर्स को असली 5G अनुभव नहीं मिलता था।वहीं SA 5G पूरी तरह 5G कोर नेटवर्क पर आधारित है। इसमें 4G नेटवर्क की कोई आवश्यकता नहीं होती और नेटवर्क ज्यादा मजबूत, फास्ट और स्थिर काम करता है।
Airtel के लिए बदलाव का मतलब
अब Airtel के य...










