WhatsApp चलाएं बिना नंबर बताए: इन 4 तरीकों से छिपा सकते हैं अपनी पहचान
नई दिल्ली: WhatsApp जल्द एक ऐसा फीचर पेश कर सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने मुख्य फोन नंबर को छिपा सकेंगे। हालांकि अभी यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके लिए आप चार आसान तरीकों का इस्तेमाल करके अपने नंबर को अनजान लोगों से छिपा सकते हैं। इससे स्पैम कॉल और मैसेजेस की संख्या भी कम होगी।
1. मुख्य नंबर से ग्रुप जॉइन न करें
अनजान लोगों तक आपका नंबर पहुंचने का सबसे आसान जरिया बड़े ग्रुप्स हैं। इसलिए कोशिश करें कि अपने प्राइमरी नंबर से बड़े ग्रुप्स या कम्युनिटी में शामिल न हों। इसके बजाय आप लैंडलाइन नंबर या WhatsApp Business नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. मुख्य नंबर से अकाउंट न बनाएं
WhatsApp पर आमतौर पर हम अपने प्राइमरी नंबर से अकाउंट बनाते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका नंबर दिखाई दे, तो किसी दूसरे नंबर से अकाउंट बनाएं। इससे आपके प्राइमरी नंबर की सुरक्षा बनी रहती है और अनजान ल...










