Monday, April 6

technology

T20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव: BSNL दे रहा 499 रुपये में तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन
technology

T20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव: BSNL दे रहा 499 रुपये में तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब मोबाइल और टीवी दोनों पर देखा जा सकता है। BSNL अपने यूजर्स को मात्र 499 रुपये में तीन महीने के लिए JioHotstar, Zee5 और Sony LIV का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। कैसे देख सकते हैं लाइव मैच T20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण DD Sports चैनल पर किया जा रहा है। टीवी के अलावा, मैच को मोबाइल फोन पर JioHotstar ऐप या वेबसाइट के जरिए लाइव देखा जा सकता है। BSNL के 499 रुपये के Add-On Pack के साथ यूजर्स दो स्क्रीन पर एक साथ JioHotstar एक्सेस कर सकते हैं। BSNL ऐड-ऑन पैक कैसे लें यूजर्स अपने घर के FTTH कनेक्शन के लिए बस व्हाट्सऐप नंबर 18004444 पर मैसेज भेजें। मैसेज में “Hi” लिखकर भेजें और आगे के निर्देशों का पालन करें। इस प्लान के जरिए सिर्फ लाइव क्रिकेट ही नहीं, बल्कि OTT कंटेंट...
Valentine’s स्पेशल सेल: Nothing Phone आधी कीमत में, iPhone 17 पर भारी छूट
technology

Valentine’s स्पेशल सेल: Nothing Phone आधी कीमत में, iPhone 17 पर भारी छूट

नई दिल्ली। Flipkart ने Valentine’s Day Sale 2026 शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर भारी छूट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में Nothing का प्रीमियम फोन आधी कीमत में, और iPhone 17 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, ओप्पो, वीवो, सैमसंग और अन्य ब्रांड्स के फोन पर भी आकर्षक ऑफर हैं। iPhone 17 पर विशेष छूट iPhone 17 के 128GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है। फ्लिपकार्ट सेल में इसे 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 4,000 रुपये का ऑफ। कुल मिलाकर फोन को 53050 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। Nothing Phone आधी कीमत में लगभग 80,000 रुपये में लॉन्च हुआ Nothing Phone (3) अब सेल के दौरान 39,999 रुपये में उपलब्ध है। अन्य स्मार्...
Apple आपके कानों में लगाएगा कैमरे? AirPods Pro 4 में आ सकता है अनोखा फीचर
technology

Apple आपके कानों में लगाएगा कैमरे? AirPods Pro 4 में आ सकता है अनोखा फीचर

नई दिल्ली। टेक दिग्गज Apple अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसा कर रहा है, जिसके बारे में अब तक किसी ने नहीं सोचा था। खबर है कि आने वाले AirPods Pro 4 में छोटा इंफ्रारेड कैमरा लगाया जा सकता है, जो आपके आस-पास के माहौल को समझ सकेगा और आपके हाथों के इशारों के जरिए एयरपॉड्स और फोन को कंट्रोल करने में मदद करेगा। विश्लेषक मिंग-ची कुओ और लीकर कोसुतामी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह कैमरा फोटो या वीडियो क्लिक करने के लिए नहीं होगा। बल्कि इसे विजुअल इंटेलिजेंस फीचर को बेहतर बनाने और Apple के Vision Pro हेडसेट के अनुभव को और अधिक इंटरेक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कैसे करेगा काम? कैमरा आपके हाथों के इशारों को पहचान सकेगा। हवा में हाथ हिलाकर आप गाने बदल सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं या Siri को एक्टिवेट कर सकते हैं। यह AirPods को एक तरह के स्मार्ट सेंसर डिवाइस में...
आज का सवाल: 128GB हो या 1TB, स्मार्टफोन में पूरी स्टोरेज क्यों नहीं मिलती?
technology

आज का सवाल: 128GB हो या 1TB, स्मार्टफोन में पूरी स्टोरेज क्यों नहीं मिलती?

नई दिल्ली। अक्सर स्मार्टफोन यूज़र्स यह शिकायत करते हैं कि उन्होंने जिस स्टोरेज वाले फोन को खरीदा, उसका पूरा GB इस्तेमाल के लिए क्यों नहीं मिलता। चाहे 128GB का फोन हो या 1TB, सभी में उपलब्ध स्टोरेज की मात्रा खरीदी गई स्टोरेज से कम ही दिखाई देती है। इसके पीछे कई तकनीकी कारण जिम्मेदार हैं। 1. ऑपरेटिंग सिस्टम का साइजकोई भी फोन बिल्कुल खाली नहीं आता। हर डिवाइस में ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पहले से इंस्टॉल होता है। यह OS ही फोन की स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा ले लेता है। इसी वजह से फोन में बताई गई स्टोरेज का कुछ हिस्सा उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध नहीं होता। 2. ब्लोटवेयर का भारस्मार्टफोन में OS के अलावा कई ब्लोटवेयर ऐप्स भी मौजूद होते हैं। इनमें सिस्टम ऐप्स और थर्ड पार्टी ऐप्स शामिल हैं। कुछ ऐप्स आइकन के रूप में दिखाई नहीं देतीं, लेकिन बैकग्राउंड में चलती रहती हैं और फोन की स्टोरेज का हिस्सा ले लेती हैं। ...
एक गलती और 80 हजार रुपये गए, Blinkit कस्टमर केयर स्कैम में चंडीगढ़ की महिला हुई शिकार
technology

एक गलती और 80 हजार रुपये गए, Blinkit कस्टमर केयर स्कैम में चंडीगढ़ की महिला हुई शिकार

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की एक महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें उनके Blinkit अकाउंट से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने Blinkit ऐप से ग्रोसरी ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल डैमेज मिला। रिफंड पाने के चक्कर में महिला ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, और यहीं से ठगी की शुरुआत हो गई। कैसे हुआ स्कैम?CyberDost I4C के ट्वीट के अनुसार, स्कैमर्स SEO और पेड विज्ञापन के जरिए फेक कस्टमर केयर नंबर को गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाते हैं। इन नंबरों पर कॉल करने के बाद स्कैमर्स व्हाट्सऐप पर संपर्क करते हैं और रिफंड के नाम पर AnyDesk या स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते हैं। जैसे ही स्क्रीन शेयर किया जाता है, स्कैमर्स के पास फोन का नियंत्रण चला जाता है। इसके जरिए वे बैंक और वॉलेट ऐप्स एक्सेस कर सकते हैं और रिफंड के बजाय पैसे निकाल लेते हैं। इसी तरह चंडीगढ़ की महिला के अकाउंट से 80 हजार रु...
“मैं वादा करता हूं…”: Apple के 50 साल पूरे होने पर टिम कुक का खास ऐलान
technology

“मैं वादा करता हूं…”: Apple के 50 साल पूरे होने पर टिम कुक का खास ऐलान

कैलिफोर्निया। दिग्गज टेक कंपनी Apple इस साल अपनी 50वीं सालगिरह मनाने जा रही है और इसके लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कर्मचारियों से एक खास वादा किया है। उन्होंने एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में कहा, “मैं कुछ सेलिब्रेशन का वादा करता हूं।” Apple की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को कैलिफोर्निया के एक गैराज में हुई थी। इसे स्टीव जॉब्स, स्टीव वोन्‍जियाक और रोनाल्ड वेन ने शुरू किया था। आज Apple के ढाई अरब से ज्यादा डिवाइस दुनियाभर में सक्रिय हैं। टिम कुक ने क्या कहा?टिम कुक ने कर्मचारियों से बात करते हुए कहा कि वह इस साल के 50 वर्षों के सफर पर गौर कर रहे हैं और यह सोचकर बहुत खुशी होती है कि Apple ने इतने कम समय में दुनिया में कितना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सालगिरह के मौके पर कंपनी कुछ विशेष सेलिब्रेशन करने की योजना बना रही है। रिटायरमेंट और नया CEOरिपोर्टों के अनुसार, टिम कुक का ...
भारत का खुद का AI मॉडल Bulbul V3: देसी अंदाज में Gemini और ChatGPT को टक्कर
technology

भारत का खुद का AI मॉडल Bulbul V3: देसी अंदाज में Gemini और ChatGPT को टक्कर

बेंगलुरू। भारत के बेंगलुरू स्थित एआई स्टार्टअप Sarvam AI ने अपने नए वॉइस मॉडल Bulbul V3 को लॉन्च कर Gemini और ChatGPT जैसे वैश्विक चैटबॉट्स को टक्कर दी है। Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 11 भारतीय भाषाओं को समझने के साथ-साथ उसी अंदाज और लहजे में बोल भी सकता है, जैसे कि हम भारतीय आमतौर पर बातचीत करते हैं। कंपनी के अनुसार, जल्द ही यह 22 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध होगा। Bulbul V3 की विशेषताएँBulbul V3 ने हाल ही में हुए एक अध्ययन में अपने बड़े AI प्रतिद्वंदियों जैसे Cartesia Sonic-3 को पीछे छोड़ते हुए टेलीफोनी (8 kHz) इवैल्यूएशन में दुनिया का नंबर-वन मॉडल बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह केवल बोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बोलते समय भावनाओं, ठहराव और सही लहजे का भी ध्यान रखता है। क्षेत्रीय भाषाओं और हिंग्लिश में महारथभारतीय भाषाओं की खासियत है कि हम एक ही वाक्य में कई भाषाओं को मिल...
गेहूं की रोटी से लेकर प्लास्टिक की बोतल तक अब बोलती दिखेंगी, मिनटों में बनाएं ऐसा वीडियो
technology

गेहूं की रोटी से लेकर प्लास्टिक की बोतल तक अब बोलती दिखेंगी, मिनटों में बनाएं ऐसा वीडियो

नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई है, जिनमें रोटी, संतरा, प्लास्टिक की बोतल या अन्य ऑब्जेक्ट्स खुद से बोलते हुए नजर आते हैं। कभी गेहूं की रोटी कहती है कि “मुझे ज्यादा खाओगे तो वजन बढ़ेगा”, तो कभी प्लास्टिक की बोतल बोलती है कि “मैं सिर्फ प्यास बुझाने आई थी, फिर फेंक दिया गया।” अगर आप भी ऐसे मजेदार और ध्यान खींचने वाले वीडियो बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं है। कैसे बनाएं बोलती हुई ऑब्जेक्ट वीडियो 1. ChatGPT से वीडियो स्क्रिप्ट तैयार करें सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ChatGPT ऐप खोलें। ऊपर बाएँ कोने में थ्री-लाइन मेन्यू पर क्लिक करें और Apps > GPTs पर जाएं। यहां Object Talk Hindi सर्च करें और सेलेक्ट करें। अब उस ऑब्जेक्ट का नाम लिखें, जिस पर वीडियो बनाना चाहते हैं, जैसे “सेब”। ChatGPT आपके लिए उ...
100 करोड़ एंड्रॉयड स्मार्टफोन साइबर खतरे में, Google ने दी चेतावनी
technology

100 करोड़ एंड्रॉयड स्मार्टफोन साइबर खतरे में, Google ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: एक अरब यानी 100 करोड़ से ज्यादा एंड्रॉयड स्मार्टफोन अब साइबर हमलों की चपेट में हैं। Google ने चेतावनी दी है कि Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे स्मार्टफोन मैलवेयर और स्पाइवेयर हमलों का आसान शिकार बन सकते हैं। सिर्फ 57.9% डिवाइस ही सुरक्षितForbes की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 तक केवल 57.9 प्रतिशत एंड्रॉयड डिवाइस ही एंड्रॉयड 13 या उससे नए वर्जन पर चल रहे थे। लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 का इस्तेमाल सिर्फ 7.5 प्रतिशत स्मार्टफोन में हो रहा है। वहीं एंड्रॉयड 15 लगभग 19.3 प्रतिशत, एंड्रॉयड 14 लगभग 17.2 प्रतिशत और एंड्रॉयड 13 लगभग 13.9 प्रतिशत डिवाइस में इस्तेमाल हो रहा है। इसका मतलब है कि 40 प्रतिशत से अधिक फोन Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरे हैं। Google की सलाह Google ने यूजर्स से अपील की है कि यदि आपका फोन Android 13 या उससे...
दिल्ली में गीजर फटने से मौत, जानिए हादसे से पहले मिलते हैं 3 संकेत और सुरक्षा उपाय
technology

दिल्ली में गीजर फटने से मौत, जानिए हादसे से पहले मिलते हैं 3 संकेत और सुरक्षा उपाय

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बीते शनिवार एक शख्स की मौत गीजर फटने के कारण हो गई। सर्दियों में ऐसे हादसे आम हो जाते हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, गीजर फटने जैसी घटनाएं अचानक नहीं होतीं। आमतौर पर इसके लिए गीजर में पहले से मौजूद कुछ समस्या जिम्मेदार होती है, और इसके संकेत पहले ही दिखने लगते हैं। हादसे से पहले मिलने वाले संकेत पानी अचानक ज्यादा गर्म होना: अगर आपका गीजर पानी को सामान्य से अधिक गर्म करने लगे, तो इसके थर्मोस्टेट में समस्या हो सकती है, जो ऑटो कट फंक्शन को प्रभावित कर रही है। भाप या बुलबुले दिखना: नल से पानी भरते समय अगर भाप या बुलबुले दिखाई दें, तो यह गीजर की सुरक्षा में गड़बड़ी का संकेत है। लीकेज होना: गीजर के टैंक या टैक से पानी रिसाव होना भी खतरे की चेतावनी है। गीजर को सुरक्षित बनाने के 3 तरीके PRCD प्लग का इस्तेमाल करें:PRCD (Po...