Thursday, April 2

Uttar Pradesh

गोरखपुर डबल मर्डर कांड: लूट के पैसों से प्रेमिका को दिलाया महंगा आईफोन, होने वाले ससुर का कर्ज भी चुकाया
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर डबल मर्डर कांड: लूट के पैसों से प्रेमिका को दिलाया महंगा आईफोन, होने वाले ससुर का कर्ज भी चुकाया

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के घोसीपुरवा में 23 नवंबर को हुए मां-बेटी के सनसनीखेज डबल मर्डर ने पूरे शहर को दहला दिया था। 5 दिसंबर को पुलिस ने इस ब्लाइंड केस का पर्दाफाश किया तो सामने आई कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी रजत ने सिर्फ लूट के उद्देश्य से अपनी ‘बुआ’ कहकर बुलाने वाली महिला और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की थी। वारदात से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे पुलिस पूछताछ में सामने आए हैं। शराब पिलाकर किया बेसुध, फिर हथौड़ा मारकर दी मौत पूछताछ में रजत ने बताया कि वह कई दिनों से चोरी की योजना बना रहा था। उसे पता था कि शांति देवी के घुटनों के इलाज के लिए घर में अच्छी-खासी रकम रखी है। साथ ही उनकी बेटी विमला के पास महंगे जेवर थे।रजत के अनुसार, “मैंने दोनों को शराब पिलाकर बेसुध किया। पहले चोरी करने की योजना थी, लेकिन अगर पकड़ा जाऊंगा तो हत्या कर दूंगा—यह तय करके ही हथौड़ा लेकर गया था।” ...
हमीरपुर: सरकारी स्कूल में बच्चों से जाति पूछकर मारपीट, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
State, Uttar Pradesh

हमीरपुर: सरकारी स्कूल में बच्चों से जाति पूछकर मारपीट, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के मौदहा क्षेत्र के सिलौली गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों से अपमानजनक व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चों से जाति पूछकर उन्हें पीटे जाने की खबर सुनकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैला। ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना का विवरण सिलौली गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में लगभग 125 बच्चे पंजीकृत हैं। ग्रामीणों और बच्चों के अनुसार, स्कूल में शिक्षकों के बीच गुटबाजी और मनमानी का माहौल चल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बच्चों ने शिकायत की कि शिक्षक उन्हें बिना वजह डांटते-पीटते हैं और मजाक उड़ाते हैं। ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षक बच्चों से जाति पूछते हैं और अपमानजनक टिप्पणियों के साथ थप्पड़ भी मारते हैं। इसके अलावा, हेडमास्टर पर आरोप है कि वह अपनी...
जया किशोरी ने इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन की तारीफ में गाया भजन, शादी समारोह में झूमे मेहमान
State, Uttar Pradesh

जया किशोरी ने इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन की तारीफ में गाया भजन, शादी समारोह में झूमे मेहमान

जयपुर/वृंदावन। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी 5 दिसंबर को जयपुर के होटल ताज आमेर में संपन्न हुई। इस खास मौके पर भजन गायिका जया किशोरी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। जया किशोरी ने किया भजन प्रस्तुत शादी की मेहंदी और संगीत समारोह में जया किशोरी ने शिप्रा के लिए भजन प्रस्तुत किया। उन्होंने ब्रज के भाव को दर्शाते हुए भजन गाया:"मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे, महारानी लागे, मने यमुना जी नो खारे खारो पानी लागे।"इस भजन को सुनकर शादी में उपस्थित सभी मेहमान झूम उठे। जया किशोरी ने इंद्रेश उपाध्याय से कहा कि यह भजन शिप्रा के लिए समर्पित है। अन्य प्रस्तुतियां और माहौल शादी समारोह में मान्या अरोड़ा और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने भी अपनी प्रस्तुति दी। वृंदावन से बारात निकलते समय अनिरुद्धाचार्य भी भजन और नृत्य में शामिल हुए। समारोह का वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। ...
रामभद्राचार्य ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, बाबरी मस्जिद निर्माण को बताया भारत विरोधी
State, Uttar Pradesh

रामभद्राचार्य ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, बाबरी मस्जिद निर्माण को बताया भारत विरोधी

संभल/मुर्शिदाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी को भारत विरोधी करार देते हुए कहा कि उनका बाबरी मस्जिद निर्माण का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। रामभद्राचार्य ने कहा कि अब वे ममता बनर्जी को बहन नहीं कह सकते, बल्कि वह गद्दारों की बहन बन चुकी हैं। ममता पर तीखा निशाना रामभद्राचार्य ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर कहा: “ममता नाम तो हिंदू है, लेकिन वह भारत विरोधी महिला हैं।” “खाओगे भारत का और गुण गाओगे पाकिस्तान का।” “देश में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद निर्माण नहीं होना चाहिए।”उन्होंने साफ कहा कि भारत में अब किसी भी स्थान पर आक्रांता के नाम पर मस्जिद नहीं बन सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि मस्जिद बनानी हो तो अब्दुल कलाम के नाम से बनाइए। विवाद का कारण यह व...
लव मैरिज से तिलमिलाए पिता ने समधी की पीट-पीटकर की हत्या, देवर ने भागकर बचाई जान—महोबा में सनसनी
State, Uttar Pradesh

लव मैरिज से तिलमिलाए पिता ने समधी की पीट-पीटकर की हत्या, देवर ने भागकर बचाई जान—महोबा में सनसनी

महोबा। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। दुकान से घर लौट रहे दामाद के पिता पर रास्ते में लाठी-डंडों से हमला कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमला इतना भीषण था कि घायल नंदकिशोर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ बैठे। वहीं उनके छोटे बेटे ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। 14 नवंबर को हुई थी कोर्ट मैरिज, बढ़ी रंजिश खन्ना थाना क्षेत्र के अटघार गांव में रहने वाले नंदकिशोर कुशवाहा के बड़े बेटे पुष्पेंद्र और गांव की ही एक युवती के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों ने परिजनों की रजामंदी के बिना 14 नवंबर को कोर्ट मैरिज कर ली।यही बात लड़की के पिता लोकनाथ सिंह को नागवार गुजरी और तभी से दोनों परिवारों में तनातनी बढ़ गई, जो अंततः खून-खराबे में बदल गई। दुकान बंद कर लौट रहे थे पिता-पुत्र सोमवार की शाम नंदकिशोर ...
गाजियाबाद में दिखे 17 साल के करण सिंह, 8 फीट 2 इंच की ऊंचाई ने खींची भीड़… लोग बोले—‘हे भगवान!’
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में दिखे 17 साल के करण सिंह, 8 फीट 2 इंच की ऊंचाई ने खींची भीड़… लोग बोले—‘हे भगवान!’

गाजियाबाद। देश के सबसे लंबे किशोर करण सिंह को जब गाजियाबाद की सड़कों पर देखा गया, तो लोगों की आंखें आश्चर्य से फटी रह गईं। 8 फीट 2 इंच लंबे करण को देखने, उनके साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने के लिए इतनी भीड़ जुट गई कि कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सहारनपुर निवासी करण फिलहाल मेरठ के एक फार्म हाउस में रहते हैं। वे भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित मोहित गुर्जर और समाजसेवी गौरव बंसल से मिलने गाजियाबाद पहुंचे थे। दोनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए चांदी की राधा-कृष्ण प्रतिमा भेंट की। दुनिया के सबसे लंबे इंसान बनने का लक्ष्य करण सिंह इस समय दुनिया के दूसरे सबसे लंबे इंसान हैं। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य मौजूदा रिकॉर्ड धारक तुर्की के सुल्तान कोसेन (49 वर्ष) को पीछे छोड़कर विश्व में सबसे लंबा इंसान बनना है।करण बोले—“मैं अभी ...
बदायूं में छात्र के ‘कथित अपहरण’ की अफ़वाह से हड़कंप, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा; सोशल मीडिया ने बढ़ाई दहशत
State, Uttar Pradesh

बदायूं में छात्र के ‘कथित अपहरण’ की अफ़वाह से हड़कंप, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा; सोशल मीडिया ने बढ़ाई दहशत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली नगर में मंगलवार को एक छात्र के अचानक लापता होने और सोशल मीडिया पर उसके कथित अपहरण की अफ़वाह फैलने से शहर में हड़कंप मच गया। मामला इतना बढ़ा कि स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद सच सामने आया। स्कूल से लौटते समय छात्र कार में बैठा—फैल गई ‘अपहरण’ की अफ़वाह मोहल्ला कुम्हारान वाली गली निवासी अनमोल (14 वर्ष) कक्षा आठ का छात्र है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। इस बीच जानकारी मिली कि एक मारुति वैन में सवार व्यक्ति छात्र को “बिठाकर ले गया”। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में एक महिला और कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। यह सूचना पलभर में सोशल मीडिया पर फैल गई और देखते ही देखते शहर में बच्चे के अपहरण की अफ़वाह आग की तरह भड़क उठी। पुलिस अलर्ट—सीओ,...
आगरा की सड़कों पर हेलमेट पहनकर कार चला रहा यह शख्स! वजह है बेहद दिलचस्प
State, Uttar Pradesh

आगरा की सड़कों पर हेलमेट पहनकर कार चला रहा यह शख्स! वजह है बेहद दिलचस्प

आगरा। ताजनगरी में इन दिनों एक अनोखे कार चालक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। लोहामंडी के सिरकी मंडी निवासी और स्कूल संचालक गुलशन केन कार चलाते समय हेलमेट पहनकर सड़क पर निकलते हैं। सड़क पर उन्हें देखकर लोग रुक जाते हैं, मुस्कुराते हैं और पूछ बैठते हैं— “कार में हेलमेट क्यों?” 1100 रुपये का चालान बना वजह गुलशन केन बताते हैं कि 26 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस के कैमरों ने उनकी स्कॉडा कार का 1,100 रुपये का चालान इस आधार पर जारी कर दिया कि चालक ने हेलमेट नहीं पहना। कार चालक के लिए हेलमेट अनिवार्य न होने के बावजूद लगे इस चालान ने उन्हें हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने सोचा कि अगर पुलिस कहती है कि कार में हेलमेट पहनना चाहिए, तो वे पहनेंगे—और तभी से बिना हेलमेट कार न चलाने की शपथ ले ली। व्यंग्य के जरिए ट्रैफिक सिस्टम को दिखाया आइना गुलशन कहते हैं कि चालान सही था या गलत, यह अलग विषय ह...
UP में कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
State, Uttar Pradesh

UP में कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

SIT गठित, 32 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का होगा प्रत्यर्पण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोडीन आधारित कफ सिरप के अवैध भंडारण और तस्करी पर नकेल कसने के लिए सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित इस SIT का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। टीम में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्राधिकरण (एफडीएसए) के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेकर सभी जिलों में चल रही जांचों की नियमित समीक्षा करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोडीन कफ सिरप से राज्य में किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। सुपर स्टॉकिस्ट नेटवर्क का खुलासा, 3.5 लाख बोतलें बरामद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि जांच में कोडीन-आधारित सिरप के अवैध कारोबार में शामिल सुपर स्टॉकिस्टों के एक बड़े नेटवर्...
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नवविवाहित जोड़े का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: ATMS मैनेजर का शर्मनाक खुलासा, CM तक पहुंची शिकायत
Politics, State, Uttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नवविवाहित जोड़े का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: ATMS मैनेजर का शर्मनाक खुलासा, CM तक पहुंची शिकायत

लखनऊ/सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला उजागर हुआ है। हलियापुर टोल प्लाजा पर तैनात ATMS मैनेजर आशुतोष सरकार उर्फ आशुतोष विश्वास ने हाईटेक CCTV कैमरों का उपयोग सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपनी ‘काली कमाई’ के लिए किया। महिलाओं और कपल्स की गतिविधियों पर नजर रखना, वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करना और मोटी रकम वसूलना—ये सब उसका रोज़ाना का काम बन चुका था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया। कैसे हुआ पर्दाफाश? नवविवाहित जोड़े का मामला बना ट्रिगर ताजा घटना 25 अक्टूबर की है। लखनऊ का एक नवविवाहित जोड़ा कार रोककर निजी पल बिता रहा था। आशुतोष ने CCTV कैमरा जूम कर उनकी गतिविधि रिकॉर्ड की और बाइक से उनके पास पहुंच गया। 32,000 रुपये की वसूली वीडियो वायरल करने की ...