दादा का सपना पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर ने ली भारतीय नागरिकता, अब भारत के लिए खेल सकेगा फुटबॉल
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फुटबॉलर रायन विलियम्स ने हाल ही में भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली है, जिससे वह अब भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के योग्य हो गए हैं। बेंगलुरु एफसी के कप्तान 32 वर्षीय विलियम्स ने यह कदम अपने दिवंगत दादा की इच्छा पूरी करने के लिए उठाया है, जो मुंबई के एक प्रसिद्ध फुटबॉलर थे।
घर वापसी और फुटबॉल विरासत
विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता छोड़कर भारतीय पासपोर्ट लिया है। यह उनके लिए घर वापसी जैसा है, क्योंकि उनकी मां का जन्म भारत में हुआ था और उनके दादा लिंकन एरिक ग्रोस्टेट 1956 में संतोष ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। विलियम्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "दादाजी की इच्छा थी कि मैं भारत में खेलूं। भारतीय पासपोर्ट हासिल करना कठिन था, लेकिन यह फैसला बिल्कुल सही था।"
भारत के लिए खेलेंगे
विलियम्स अब भारत के लिए खेलन...









