जज के खिलाफ ही आदेश, मंत्री पर FIR… सात महीने में कड़क फैसलों से जस्टिस श्रीधरन ने छोड़ी छाप, विदाई पर हुए भावुक
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक जस्टिस अतुल श्रीधरन का ट्रांसफर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में हो गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर एक में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की उपस्थिति में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जस्टिस श्रीधरन भावुक नजर आए और अपने सात महीने के कार्यकाल में दिए गए अहम फैसलों की याद दिलाते हुए क्षेत्रवासियों और न्यायिक समाज को प्रेरित किया।
जस्टिस श्रीधरन मार्च 2025 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आए थे और केवल सात माह में ही उन्होंने कई कड़क और संवेदनशील फैसले दिए। इनमें प्रमुख हैं:
मंत्री विजय शाह के खिलाफ 24 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेश।
दमोह में OBC वर्ग के युवक से पैर धुलवा कर पानी पीने पर मजबूर करने वालों पर NSA की कार्रवाई।
ग्वालियर हाईकोर्ट के जज द्वारा जिला न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश पर टिप्पणी के मामले को सर्वोच्च न्यायालय में...










