📰 इंदौर जाने निकली महिला की बीच रास्ते में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
ग्वालियर, संवाददाता:मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। इंदौर जाने के लिए पति के साथ घर से निकली महिला को एक लापरवाह ऑटो चालक ने सड़क पार करते समय जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
🚨 इंदौर यात्रा से पहले दर्दनाक मोड़
जानकारी के मुताबिक, मृतका शशि गुप्ता (उम्र 48 वर्ष) जिला भिंड के लहार की रहने वाली थीं और फिलहाल ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के ईदगाह स्थित शीतला अपार्टमेंट में परिवार सहित रहती थीं।वह अपने पति अजय गुप्ता, भांजे मोंटी और बेटे शिवा गुप्ता के साथ इंदौर जाने के लिए बस पकड़ने निकली थीं। जब वे ट्रेवल्स ऑफिस के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ...










