बिहार में मोदी के साथ चला ‘मोहन मैजिक’ जहाँ-जहाँ की रैलियाँ, वहाँ NDA की बढ़त—चुनावी नतीजों में दिखा असर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए को मिली ऐतिहासिक बढ़त ने पूरे राजनीतिक माहौल को बदलकर रख दिया है। इस जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चुनावी करिश्मा भी साफ दिखाई देता है। बिहार में जिन 21 सीटों पर मोहन यादव ने प्रचार किया, वहाँ सभी पर NDA उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि बिहार की राजनीतिक हवा ‘मोहन मैजिक’ के साथ चली है।
मोहन यादव ने दी एनडीए को बड़ी जीत की बधाई
भोपाल से प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने इसे हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी एनडीए की मजबूत लहर का प्रमाण बताया।
“जनता ने अव्यवस्था को ठुकराया, विकास को चुना”
डॉ. यादव ने कहा कि 2014 से ...










