केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस पर हुई कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में मना बाल दिवस
इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया
शिवपुरी।शिवपुरी में जिला मुख्यालया पर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बाल दिवस के मौके पर कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में बाल दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या श्रीमती पुनीता ज्योति रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी तथा रस्साकशी की प्रतियोगिताएँ प्रमुख आकर्षण रहीं। इन प्रतियोगिताओं में ...










