सिवनी में रेत खदान पर वर्चस्व को लेकर ठेकेदारों में फायरिंग, निर्दोष युवक गंभीर, नागपुर रेफर
सिवनी। जिले के उगली थाना क्षेत्र के इमलीटोला में बुधवार दोपहर रेत खदान को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। दो ठेकेदारों के गुटों के बीच हुई फायरिंग की चपेट में एक निर्दोष युवक विकास पटले आ गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे देर रात नागपुर रेफर किया गया।
विवाद के दौरान अचानक चली गोली, युवक बना शिकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकास पटले का विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। वह पास ही मौजूद था कि अचानक चली गोली उसे जा लगी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली शरीर के संवेदनशील हिस्से के पास लगी है और स्थिति गंभीर है। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।
रेत खदान के ठेके पर कब्जे की लड़ाई बनी वजह
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ...










