MP से उड़ान भरकर भारत लौट आया गिद्ध ‘मारीच’, 15,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी
भोपाल: यूरेशियन ग्रिफिन गिद्ध 'मारीच' ने लगभग 15,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी कर सुरक्षित भारत लौट आया है। इस गिद्ध ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और कज़ाकिस्तान से होते हुए राजस्थान के धौलपुर में वापसी की। मारीच की यह उड़ान वैज्ञानिकों के लिए गिद्धों के प्रवास और संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
घायल गिद्ध की वापसी
29 जनवरी को सतना जिले के नागौद गांव में घायल अवस्था में पाए गए मारीच का प्रथम उपचार मुकुंदपुर चिड़ियाघर में किया गया और बाद में भोपाल के वन विहार बचाव केंद्र में उसकी देखभाल की गई। दो महीने की देखभाल के बाद 29 मार्च को हलाली डेम से मारीच को जियो-टैग लगाकर छोड़ा गया।
लंबी यात्रा और प्रवास
मारीच मई के पहले सप्ताह में कज़ाकिस्तान पहुंचा और लगभग चार महीने वहीं रहा। 23 सितंबर को भारत की ओर उड़ान भरी और 16 अक्टूबर को राजस्थान में प्रवे...










